Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 5 October 2019

तो क्या अब भारत की राजनीति में अमितशाह का कद ऊंचा किया जा रहा है। जाने

* दिल्ली से मां वैष्णो देवी के द्वार कटरा तक सेमी हाईस्पीड ट्रेन का शुभारंभ।
* नवरात्र में दिल्ली से मां वैष्णों देवी के द्वार कटरा तक चलने वाली इस ट्रेन का धार्मिक दृष्टि से भी खास महत्व        है।
(एस.पी.मित्तल)
नई दिल्ली। 3 अक्टूबर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने दिल्ली से जम्मू के कटरा तक सेमी हाईस्पीड ट्रेन का शुभारंभ किया। इस ट्रेन का शुभारंभ करना इसलिए मायने रखता है कि यह रेलवे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है। 5 अक्टूबर से विधिवत से शुरू होने वाली अत्याधुनिक यह ट्रेन दिल्ली से कटरा तक मात्र आठ घंटे में पहुंचा देगी, जबकि सुपर फास्ट ट्रेन का सफर 12 घंटे का था। नवरात्र में दिल्ली से मां वैष्णों देवी के द्वार कटरा तक चलने वाली इस ट्रेन का धार्मिक दृष्टि से भी खास महत्व है।
आमतौर पर ऐसे बड़े कार्यों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं करते हैं, लेकिन 3 अक्टूबर को इस ट्रायल ट्रेन को केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐसा नहीं कि मोदी देश से बाहर हैं, इसलिए शाह से शुभारंभ करवाया गया है। मोदी ने केवल देश में है बल्कि 3 अक्टूबर को दिल्ली में ही रहे। असल में भाजपा में अब नरेन्द्र मोदी के बाद अमितशाह को ही सबसे बड़ा नेता देखा जा रहा है। यही वजह है कि केन्द्रीय गृहमंत्री बनाने के बाद भी शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए रखा गया है। जेपी नड्डा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है, ताकि भाजपा का सामान्य कामकाज चलता रहे। पार्टी के सभी महत्वपूर्ण निर्णय शाह द्वारा ही लिए जाते हैं।
 जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटवाने का श्रेय भी अमितशाह को दिलवाया गया। संसद के दोनों सदनों में रणनीति बनाने का काम भी शाह के द्वारा किया गया। सब जानते हैं कि अनुच्छेद 370 हटाना कितना जोखिम भरा था, लेकिन शाह की रणनीति ने सफलतापूर्वक काम किया। यह सही है कि अमितशाह के पीछे नरेन्द्र मोदी पूरी ताकत के साथ खड़े हैं। पूरा देश अब अमितशाह एक मजबूत गृहमंत्री के तौर पर देख रहा है। जब अमितशाह जम्मू कश्मीर से सफलतापूर्वक अनुच्छेद 370 को हटवा सकते हैं, तब देशहित में कोई भी बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
 अधिकांश राजनीतिक पार्टियां एक व्यक्ति या परिवार पर निर्भर हो जाती है। ऐसा हाल ही में श्रीमती सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने से पता चलता है, लेकिन भाजपा में एक राजनीति के तहत अमितशाह को आगे बढ़ाया जा रहा है। देश में अभी चौतरफा नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बनी हुई हैं। विपक्षी दलों के नेता चाहे कितनी भी आलोचना कर लें, लेकिन मोदी के नेतृत्व की वजह से ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को 545 में से 303 सीटें मिली हैं। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अमितशाह की रणनीति भी रही।
भाजपा के लिए यह अच्छी बात है कि नरेन्द्र मोदी और अमितशाह के बीच तालमेल बना हुआ है। आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण मौकों पर नरेन्द्र मोदी की जगह अमित शाह को देखा जाएगा। जैसा 3 अक्टूबर को वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ पर देखा गया। ट्रेन के शुभारंभ पर चार चार केन्द्रीय मंत्री उपस्थित थे। रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ साथ जितेन्द्र प्रसद, डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे। यह ट्रेन दिल्ली से प्रात: 6 बजे चलकर दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी और फिर दोपहर तीन बजे कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News