Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 29 April 2019

एन एच अभियंता का वेतन आखिर क्यों रोका जिलाधिकारी ने-जाने

चारधाम यात्रा सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी हुए सख्त
सड़क किनारे खुदाई पर एन एच अभियंता का वेतन रोका
(ब्यूरो,न्यूज़1हिंदुस्तान)
हरिद्वार।  जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत की अध्यक्षता में चार धाम यात्रा को लेकर  सडक सुरक्षा के सम्बन्ध मे  अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। इस अवसर पर एसएसपी जनमेजय खंडुरी भी उपस्थित थे। रोशनाबाद कलैक्ट्रेट मे बैठक करते हुये परिवहन विभाग द्वारा आयोजित चार धाम यात्रा में विशेष सुरक्षा प्रबन्ध के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि कहा कि परिवहन नियम की उपेक्षा करने पर लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाऐ,। पिछले 03 माह में 689 लााईसेंस को निरस्त किया गया। इनमंे शराब का सेवन कर गाडी चलाना,मौबाइल, हैड फोन का प्रयोग करते हुये गाडी  चलाना मालवाहक वाहन मे यात्री ढोना एवं औवर लोंडिंग करना कारण शामिल है। लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही निरन्तर की जायेगी। टेªफिक काम्बिंग योजनाओं को समय-समय पर क्रियान्वयन करने पर बल देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध संचालन डग्गामार ओवर लोडिंग पर नियन्त्रण हेतु निरीक्षण कर कार्यवाही करें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की स्थिति मे घायलोे को त्वरित उपचार दिया जाना आवश्यक है,इसमे लापरवाही करने वाले व्यक्ति एवं हास्पिटल के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यातायात बाधक होडिंग्स को हटाने के निर्देश भी दिये तथा सडक सुरक्षा उपायों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने पर बल दिया और कहा कि सिनेमाघरों में स्लाइडस/वृत्त चित्र के माध्यम से सडक सुरक्षा प्रचार-प्रसार किया जाये। जनवरी से मार्च के पिछले 3 माह में दुर्घटना में 23 प्रतिशत मृतक में 26 और घायलांे में 42प्रतिशत की कमी हुई है। जिलाधिकारी ने लक्सर रोड पर गड्ढे भरने के पूर्व सडक किनारे खुदाई पर दुर्घटना की संभावना को लेकर एन.एच के अधिशासी अभियन्ता जे.एस.रावत का वेतन रोका गया। एन.एच के अधिशासी अभियन्ता जे.एस.रावत एडीएम लक्सर को सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।  10 मई को  लक्सर मार्ग का निरीक्षण जिलाधिकारी व एसएसपी के संयुक्त निरीक्षण करेगें तथा 13 मई को जिलाधिकारी व एसएसपी भगवानपुर व रूडकी रोड का निरीक्षण करेगें। 
एसएसपी खंडुरी ने सडक सुरक्षा मे लगे साइन एज,बोर्ड,सोलर लैंप की चोरी पर थाना प्रभारी श्यामपुर को बैठक मे अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये।  बैठक में  सेफ्टी आडिट कराने के भी निर्देश दिये गये। 
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूडकी नितिका खण्डेलवाल,एसडीएम सदर कुश्म चैहान,एसडीएम भगवानपुर संतोष पाण्डेय,एसडीएम लक्सर सोहन सिंह,एआरटीओं सुरेन्द्र कुमार, ए0आर0टीओ0 रूड़की शैलेश त्रिपाठी, यात्री कर अधिकारी जे.एस.मिश्र इत्यादि उपस्थित थे। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News