Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 12 June 2019

देहरादून की संस्कृति भट्ट ने किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन,जल्द ही बडे पर्दे परआएंगी नजर !

फिल्म सौम्या-गणेश से बॉलीवुड में एंट्री
फिल्म सौम्या-गणेश बचपन की दोस्ती से लेकर खूबसूरत लव स्टोरी तक के सफर पर आधारित फिल्म
(Gyan Prakash Pandey)
देहरादून। संस्कृति भट्ट अविनाश ध्यानी की आने वाली फिल्म सौम्या-गणेश से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। साल 2018 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली उत्तराखंड की संस्कृति भट्ट जल्द ही बडे पर्दे पर नजर आएंगी। संस्कृति फिल्म निर्माता व अभिनेता अविनाश ध्यानी की आने वाली फिल्म सौम्या-गणेश से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। सौम्या-गणेश एक रोमांटिक फिल्म है, जिसके अधिकतर सीन उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माए जाएंगे। फिल्म की शूटिंग 16 जुलाई से दून की वादियों से शुरू की जाएगी। फिल्म में अविनाश और संस्कृति मुख्य किरदारों की भूमिका निभाएंगे। मूलरूप से पौड़ी जिले की संस्कृति बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वह सात वर्ष की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य का अभ्यास करने लगी थी। 16 वर्ष की उम्र में प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज से कथक में डिग्री हासिल की। साथ ही पंडित बिरजू महाराज की कार्यशालाओं में भी भाग लेना शुरू कर दिया था। फिल्म सौम्या-गणेश बचपन की दोस्ती से लेकर खूबसूरत लव स्टोरी तक के सफर पर आधारित फिल्म है। फिल्म में गणेश का किरदार अविनाश जबकि सौम्या का किरदार संस्कृति निभा रही हैं।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News