Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 28 April 2019

एवरेस्ट विजेता देहरादून की जुड़वां बहनें नुंग्शी-ताशी दिखेंगी सोनी टीवी

नुंग्शी-ताशी सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी
(ब्यूरो,नेक्स1हिंदुस्तान)
देहरादून,। एवरेस्ट विजेता देहरादून की जुड़वां बहनें नुंग्शी-ताशी सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी। जिसमें वह विश्व की सात सबसे ऊंची चोटी चढने के अनुभवों को देश के साथ शेयर कर महिला शक्ति का संदेश देंगी। वहीं, नुंग्शी-ताशी के कपिल शर्मा शो में आने की खबर से दूनवासियों में भी खुशी की लहर है।
एडवेंचर की शौकीन जुड़वां बहने नुंग्शी व ताशी मलिक दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। इसके साथ ही नुंग्शी-ताशी महिला सशक्तीकरण विषय पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए सक्रिय रहती हैं। उनके इन्हीं प्रयासों को देखते हुए भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने शो में विशेष अतिथि के रूप में उन्हें बुलाया है। एवरेस्ट विजेता बहनों के पिता व नुंग्शी-ताशी फाउंडेशन के सदस्य कर्नल (अप्रा) वीएस मलिक ने बताया कि कपिल शर्मा के शो से नुंग्शी-ताशी को स्पेशल गेस्ट का आमंत्रण मिला है। उन्होंने बताया कि शो की थीम भारत का गौरव महिला शक्ति है। जिसमें नुंग्शी-ताशी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, झूलन गोस्वामी व वेदा कृष्णामूर्ति भी नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि जुड़वां बहनों के अनुभव से रूबरू होने के बाद देशभर में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलने की आशा है। नुंग्शी-ताशी उत्तराखंड की पहली दो बहने हैं जो द कपिल शर्मा शो में दिखेंगी। यह उत्तराखंड के लिए एक गौरव का पल है। उन्होंने सभी देशवासियों से आज रात साढ़े नौ बजे द कपिल शर्मा शो देखने की अपील की है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News