Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 24 September 2019

भारत सरकार के प्रयासों के वावजूद आखिर विदेशी छात्र भारत में बहुत ज्यादा रूचि क्यों नहीं दिखा रहे ?पढ़े पूरी खबर

 *महत्वाकांक्षी योजना 'स्टडी इन इंडिया' भी कछुआ गति से आगे बढ़ रही है।
*'स्टडी इन इंडिया' के तहत पांच साल में दो लाख विदेशी छात्रों को देश में लाने का लक्ष्य था।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

नई दिल्ली। देश को उच्च शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की भारत सरकार की ओर से किए गए प्रयासों के बावजूद विदेशी छात्र भारत में बहुत ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 
उच्च शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की मंशा फिलहाल फलीभूत होती नहीं दिख रही है। विदेशी छात्रों को दाखिला देने के लिए शुरू हुई महत्वाकांक्षी योजना 'स्टडी इन इंडिया' भी कछुआ गति से आगे बढ़ रही है।
देखा जाय तो पिछले पांच साल में देश में विदेशी छात्रों की संख्या में महज पांच हजार का इजाफा हुआ है।  
अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण के पिछले पांच साल के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी छात्रों की संख्या में मात्र 5134 का इजाफा हुआ है। वर्ष 2014-15 में देश में कुल 42293 विदेशी छात्र थे। 2018-19 में यह आंकड़ा 47427 पहुंच गया। इस वर्ष देश में कुल विदेशी छात्रों की संख्या रिकॉर्ड 47517 पहुंच गई थी। 2017-18 में इसमें बड़ी गिरावट आई और विदेशी छात्रों की संख्या घटकर 46144 पर आ गई। 
2018-19 में संख्या फिर बढ़कर 47427 पर पहुंच गई है। इसमें से 12747 छात्र यानी कुछ छात्रों के एक चौथाई नेपाल से हैं। 4657 अफगानिस्तान और 2075 छात्र बांग्लादेश से हैं। खास बात यह है कि वर्ष 2017-18 में ही केंद्र सरकार ने देश में स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम शुरू किया था। इसके तहत पांच साल में दो लाख विदेशी छात्रों को देश में लाने का लक्ष्य था। योजना के सुस्त होने का अंदाजा इससे लगा सकते है कि इसके जरिये दो साल में करीब पांच हजार विदेशी छात्रों ने ही भारत में दाखिला लिया है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News