Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 23 October 2019

पंचायत चुनाव खत्म के साथ ही अध्यक्ष पद की दौड़ शुरू ,खींच तान में लगी भाजपा - कांग्रेस ! निर्दलीयों के सहारे सब

* बागी प्रत्याशियों का बोलबाला रहने के कारण अब दोनों ही प्रमुख दलों द्वारा इन्हे अपने अपने पाले में खींचने     के भरसक प्रयास कर रहे है। 
* अजय भट्ट इस बात को लेकर आशान्वित दिख रहे है कि सभी 12 जिलों में अध्यक्ष पदों पर अपने प्रत्याशियों     को बैठा सकेंगे।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून । हार्स टेªडिंग पर हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद भी राज्य में हुए पंचायत चुनाव नतीजों के बाद जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों पर अपने प्रत्याशियों को काबिज कराने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों का बोलबाला रहने के कारण अब दोनों ही प्रमुख दलों द्वारा इन्हे अपने अपने पाले में खींचने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।
भाजपा जो केन्द्र और राज्य की सत्ता पर काबिज है आशातीत सफलता न मिलने से थोड़ी निराश जरूर है लेकिन इसके बावजूद भी उसका पलड़ा भारी दिख रहा है।  प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट इस बात को लेकर आशान्वित दिख रहे है कि सभी 12 जिलों में वह जिला अध्यक्ष पदों पर अपने प्रत्याशियों को बैठा सकेंगे। भाजपा जिसने देहरादून सहित चार जिलों में बीते कल ही अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी, अन्य आठ के बारे में भी जल्द निर्णय लेने की बात कह रहे है। पार्टी मुख्यालय में विजयी प्रत्याशियों से इस पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि उन्हें जो भी प्रत्याशी अपने समर्थन और जीत का भरोसा दिलायेगा बिना किसी भेदभाव के उनके नाम को आगे बढ़ाया जायेगा। 
356 जिला पंचायत सदस्यों में से 120-122 भाजपा सदस्यों को जीत मिली है जबकि 165 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए है। जबकि कांगे्रेस समर्थित 70 के करीब प्रत्याशी जीते हंै। यही कारण है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीयों की भूमिका अहम रहने वाली है। अजय भट्ट का कहना है कि बागी और निर्दलीय  विजयी प्रत्याशियों के लिए भी पार्टी के दरवाजे खुले है दूसरे चुनावों की तरह अगर वह पार्टी के साथ आते है तो उनकी बात भी सुनी जायेगी। उनका कहना है कि पार्टी सभी को साथ लेकर चलने की नीति पर काम करती है उन्हांेने अपने पर्यवेक्षक भी सभी जिलों में भेजे है। जिनसे फीड बैक लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था तथा सौ से अधिक को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। लेकिन चुनाव नतीजों के बाद अब विजयी बागियों को लेकर पार्टी नरम रूख अपनाती दिख रही है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News