महासू देवता का आशीर्वाद लेकर 28 मार्च से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे प्रीतम सिंह
(व्यूरो,न्यूज़1हिंदुस्तान)
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह महासू देवता का आशीर्वाद लेकर 28 मार्च से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। सोमवार को शुरू होने वाला यह प्रचार अभियान दो अप्रैल तक चलेगा। 28 मार्च को हनोल मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद टिहरी, उत्तरकाशी के सघन प्रचार अभियान पर निकलेंगे। सोमवार शाम प्रदेश मुख्यालय ने प्रीतम का चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार 27 को हनोल रवाना होंगे। 28 को हनोल मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मोरी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट, 29 को ब्रह्मखाल, धरासू बैंड, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी, उत्तरकाशी, 30 को धौंतरी, लंबगांव, माजफ, रजाखेत, प्रतापनगर में जनसभाएं की जाएंगी। 31 मार्च को सुनहरी गाड, चमियाला, घनसाली, जाखणीधार, नई टिहरी, एक को चंबा, धनोल्टी, थत्यूड़घ् और दो अप्रैल को डाम्टा, नैनबाग, कैंप्टी, मसूरी में जनसभाएं होंगी। प्रदेश में भ्रष्टाचार को बनाया जाएगा मुद्दा टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को मुद्दा बनाएंगे। प्रीतम ने कहा कि भाजपा ने भय-भूख-भ्रष्टाचार मिटाने का दावा किया था। कानून व्यवस्था चैपट है। अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। कई बार तो सरकार से जुड़े लोग सरेआम अराजकता फैलाते दिखे हैं। भूख और आर्थिक तंगहाली की वजह से कई किसान-व्यापारी आत्महत्याएं कर चुके हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का दावा भी खोखला है।
0 comments:
Post a Comment