Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 26 March 2019

उत्तराखंड के दौरे पर फिर आएंगे राहुल गांधी,आखिर कब -जानने के पढ़े

(व्यूरो,न्यूज़ १ हिंदुस्तान ) 
देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के साथ ही अब चुनाव में स्टार वार की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी चुनावी प्रचार में उतार जा सकता है।
राहुल गांधी छह अप्रैल को अल्मोड़ा, पौड़ी और हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी आठ या नौ अप्रैल को तराई में जनसभा कराई जा सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी की जनसभा कराने पर भी विचार चल रहा है। प्रियंका को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, ऐसे में उनसे संपर्क कर कार्यक्रम मांगा जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान पांडे ने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तय है। हल्द्वानी या तराई में जनसभा कराने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से प्रत्याशी हरीश रावत ही निर्णय करेंगे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में राहुल गांधी की जनसभा होने की अधिक संभावना है। जबकि पूर्व पीएम की जनसभा पंतनगर, रुद्रपुर या बाजपुर में कराई जा सकती है। साथ ही प्रियंका गांधी की जनसभा कराने के लिए उनसे समय मांगा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तीनों नेताओं की जनसभा कराने को कहा गया है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News