Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 25 April 2019

400 अशासकीय स्कूलों में कर्मियों के वेतन का संकट गहराया,आखिर क्यों-जाने

(ब्यूरो,न्यूज़1हिंदुस्तान)
देहरादून। उत्तराखंड के करीब 400 अशासकीय स्कूलों में वेतन का संकट गहरा गया है। सरकार से ग्रांट मंजूर नहीं होने और एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) में देरी के कारण यह संकट खड़ा हुआ है। इनमें अब तक मार्च का वेतन भी जारी नहीं हो पाया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सरकार से बजट जारी कर जल्द भुगतान की मांग की है। शर्मा ने कहा कि यदि दो-दो महीने तक वेतन नहीं मिलेगा तो शिक्षक अपना घर परिवार कैसे चलाएंगे ? राज्य में अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या 400 के करीब है। इनमें तीन हजार के करीब शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके वेतन व अन्य मदों का बजट सरकारी स्कूलों अलग जारी होता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अशासकीय स्कूलों की ग्रांट जारी होनी अभी बाकी है। इसके जारी होने पर ही जिलावार जारी कर दिया जाएगा। पर, इस प्रक्रिया में भी कम से कम दस दिन का वक्त और लग सकता है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन भुगतान में देरी पहली बार नहीं हो रही बल्कि, अक्सर ही ऐसा हो रहा है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने कहा कि शैक्षिक रिकार्ड के लिहाज से भी अशासकीय स्कूल हमेशा आगे रहते हैं। यदि सरकार इनके शिक्षक-कर्मियों को तय समय पर वेतन व अन्य अनिवार्य सुविधाएं दे तो और भी बेहतर परिणाम आ सकते हैं।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News