Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 24 April 2019

आरटीओ के कारण चारधाम यात्रा पर पड़ेगा असर,आखिर क्यों जाने

(ब्यूरो,न्यूज़1हिंदुस्तान)
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखण्ड में आगामी 7 मई से विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का आगाज होना है। ऐसे में एक तरफ तो इन दिनों पूरी सरकारी मशीनरी चारधाम यात्रा के सफल आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ देहरादून आरटीओ विभाग यात्रा शुरू होने से पहले स्टाफ की कमी का रोना रो रहा है। 
यात्रा के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए आरटीओ की ओर से यात्रा मार्ग के अलग-अलग पड़ावों पर अस्थाई चेक पोस्ट बनाए जाते हैं। इसके तहत भद्रकाली, तपोवन, सोनप्रयाग, जोशीमठ, कुल्हान और मसूरी रोड पर चेक पोस्ट बनाये जाते हैं, लेकिन इस साल यात्रा से पहले स्थिति कुछ यह है कि आरटीओ विभाग के पास स्टाफ की खासी कमी है, जिसका एक प्रमुख कारण विभाग के कई कर्मचारियों का सेवानिवृत्त होना भी है। आरटीओ दफ्तर में स्टाफ की कमी के बारे में जानकारी देते हुए आरटीओ देहरादून डीसी पठोई ने बताया कि यात्रा काल के दौरान बनाए जाने वाले प्रत्येक अस्थाई चेक पोस्ट में एक शिफ्ट के दौरान एक एनफोर्समेंट अधिकारी, एक क्लेरिकल स्टाफ और चार सिपाही की जरूरत पड़ती है, लेकिन वर्तमान में स्टाफ की कमी के चलते इस बार यात्रा के दौरान एक कर्मचारी को लगभग 15 घंटे अपनी सेवाएं देनी पड़ेगीं यानी कि सुबह 5.00 बजे से रात के 8.00 तक कर्मचारियों को इन चेक पोस्टों में रहना पड़ेगा। आरटीओ देहरादून पठोई ने बताया कि अतिरिक्त स्टाफ की मांग को लेकर उन्होंने शासन को एक पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने कुमाऊं मंडल से यात्रा के दौरान कुछ कर्मचारी मुहैया कराने की मांग की है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News