कांग्रेस से ज्यादा नफरत किसी ने नहीं फैलाईः शादाब शम्स
(व्यूरो ,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान )
देहरादून। कांग्रेस आज भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगा रही है। इससे पहले वह अपने गिरेबान में झांक लेती तो अच्छा रहता। पूरी दुनिया जानती है कि कांग्रेस कि फैलाई नफरत के कारण अखंड भारत का विभाजन हुआ है जिसके घातक परिणाम आज देश की जनता भुगत रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शादाब शम्स ने कहा है कि देश में जितनी नफरत कांग्रेस ने फैलाई है, उतनी किसी पार्टी ने नहीं। कांग्रेस की शासन में देश के विभिन्न राज्यों में जितने दंगे हुए हैं। उनके पीछे कांग्रेस की साजिश रही है। देश के अल्पसंख्यक वर्ग के मन में अज्ञात भय भर दिया था। जिसका खामियाजा आज अल्पसंख्यक समुदाय भुगत रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि अभी भी कांग्रेस ने समाज में फूट डालने की नीति नहीं छोड़ी तो निकट भविष्य में कांग्रेस का पतन होना निश्चित है। शम्स ने कहा कि भाजपा ने सभी धर्म मजहब पंथ संप्रदाय के लोगों को राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ने का काम किया है। पहले हम देशवासी हैं। बाद में अन्य विषय आते हैं ,क्या वे लोग इसका जवाब देंगे कि बहुसंख्यक लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए केरल में खुलेआम गोकशी क्यों की गई थी। क्या कांग्रेस बता सकती है कि इससे कितनी समर सत्ता बढी। कांग्रेस मुसलमानों का हमेशा मानसिक शोषण किया है उनको मानसिक रूप से आजाद नहीं होने दिया। उनको शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार से वंचित रखा गया था। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं की शुरुआत हुई है। जिसका लाभ आज युवाओं को मिल रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बातों पर उनकी पार्टी के लोग ही विश्वास नहीं कर रहे हैं तो जनता कैसे करेगी ।यह बात राहुल गांधी को मालूम है। जनता उसे नफरत करने लगी है। और आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार का एक नारा है सबका साथ सबका विकास इसी एजेंडे पर भाजपा काम कर रही है। इसलिए अब अल्पसंख्यक समाज भी भाजपा पर विश्वास करने लगा है और इस बार के लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज भाजपा को पहले की अपेक्षा अधिक मतदान करेग।
0 comments:
Post a Comment