Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 6 April 2019

नहीं चलेगा मोदी का कोई दांव पेंच, दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपा,आखिर किसने कहा ,जानने के लिए पढ़े

नहीं चलेगा मोदी का कोई दांव पेंच, दोबारा सत्ता में नहीं आएगी भाजपाः मायावती
(व्यूरो ,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान )
रुड़की,। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस के साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सत्ता में नहीं आने वाली है। क्योंकि, भाजपा के गलत कार्यों की वजह से ही देश का विकास ठप हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती रुड़की के मंगलौर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव से पहले तरह तरह के काम करके देश को गुमराह करने का काम किया। चुनाव से पहले मोदी ने जो वादे किए वो जमीन पर नहीं उतारे। भाजपा ने पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया।
चुनाव से पहले मोदी वायदों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी का कोई भी दांव पेच काम नहीं आएगा। भाजपा सत्ता में आने वाली नहीं है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया। इसके बाद भी देश के लिए कुछ नहीं किया। गलत नीतियों के चलते ही कांग्रेस ही सत्ता से बाहर हुई। नोटबंदी पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि ये फैसला जल्दबाजी में किया गया। इससे गरीबों को नुकसान हुआ और बेरोजगारी बढ़ी। उन्होंने कहा कि आरक्षण का पूरा लाभ भी पात्रों को नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीटें बड़ी संख्या में खाली पड़ी हैं। केंद्र की नीतियों के चलते गरीब, मजदूर और किसान सभी परेशान हैं। उन्होंने आह्वान किया कि दूसरे दलों के हवा हवाई चुनावी एजेंडों के बहकावे में ना आएं। बसपा कहने में नहीं, बल्कि करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ही तरह भाजपा के भी सारे चुनावी दावे हवा हवाई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में यदि बसपा की सरकार बनी तो अति गरीब लोगों को महीने के 6000 रुपये देने की बजाय उन्हें सरकारी या फिर प्राइवेट सेक्टर में स्थाई नौकरी दी जाएगी। साथ ही गरीबों और आदिवासियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News