Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 6 May 2019

बालिकाओं को सहायता के साथ ही स्नेह व अपनत्व का वातावरण दंे,आखिर किसने कहा -जाने

समाज को निराश्रित बालिकाओं की सहायता व संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए-राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि समाज को निराश्रित बालिकाओं की सहायता व संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। सरकार व समाज को मिलकर बेसहारा बालिकाओं व महिलाओं के सशक्त अभिभावक की भूमिका निभानी होगी। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को कनखल हरिद्वार में मातृआँचल कन्या विद्यापीठ संस्था के 18वें वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया। मातृआँचल कन्या विद्यापीठ संस्था, हरिद्वार में वर्तमान मंे 75 निराश्रित बालिकाएं शिक्षा व विभिन्न व्यवसायिक कौशल के प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
    राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि संस्था द्वारा बेसहारा बालिकाओं व महिलाओं को शिक्षा, संस्कार व अपनत्व देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सच्चे अर्थों में राष्ट्रसेवा व पुण्य का कार्य है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने लोगों से अपील की कि निराश्रित बच्चियों के संरक्षण व पालन पोषण में अपना अधिकतम योगदान व सहायता देने का प्रयास करें। बालिकाओं को सहायता के साथ ही स्नेह व अपनत्व का वातावरण दंे। उनकी प्रतिभाओं को अधिकाधिक प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही संस्थाओं द्वारा बालिकाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए व्यवसायिक शिक्षा व विभिन्न कौशल विकास के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।                  
    राज्यपाल ने बालिकाओं से कहा कि वह पूरी लगन व परिश्रम से अपना अध्ययन करें व अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करे। अच्छी शिक्षा ही बालिकाओं की उन्नति का मार्ग खोलेगी। बालिकाएं लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में आने वाली चुनौतियों का धैर्य व साहस के साथ सामना करे। महिलाएं आत्मविश्वास से भरपूर रहे व अपनी शक्ति को पहचाने। अपनी कार्यक्षमता, परिश्रम व बुद्धिमता पर विश्वास रखंे।
     इस अवसर पर मातृआँचल कन्या विद्यापीठ संस्था की बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। संस्था की बालिका कु0 निशा ने राज्यपाल को ‘‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओं’’ विषय पर अपनी बनायी हुई पेंटिंग (चित्रकारी) भेंट की।
           इस अवसर पर मातृआँचल कन्या विद्यापीठ संस्था की अध्यक्ष साध्वी कमलेश भारती, प्रबन्धक श्रीमती अर्चना जैन, ट्रस्टी श्रीमती ममता अग्रवाल, संरक्षक श्री जे0सी0जैन, उपाध्यक्ष श्री चम्पत राय व अन्य पदाधिकारी  उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News