हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर बीइंग भगीरथ फाऊण्डेशन ने किया मत्स्य प्रवाह
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान )
हरिद्वार। बीइंग भगीरथ फाऊण्डेशन ने गंगा जल जीव संरक्षण अभियान के तहत हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड पर पूजन कर विभिन्न प्रजातियों की 1001 मछलियां गंगा में छोड़ी। इस अवसर पर प्रख्यात पर्यावरणविद प्रो.बीडी जोशी भी मौजूद रहे। पर्यावरणविद प्रो.बीडी जोशी ने बीइंग भगीरथ फाऊण्डेशन के युवाओं द्वारा चलायी जा रही मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि गंगा प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। गंगा को निर्मल, स्वच्छ, अविरल बनाने की यह मुहिम अवश्य ही पूरे प्रदेश में रंग ला रही है। गंगा में मत्स्य प्रवाह करने के संबंध में ज्योतिष शास्त्रों में भी वर्णन किया गया है। गंगा में मछलियां प्रवाहित करने से गंगा के प्रदूषण मुक्ति के कई द्वार खुलते हैं। जल जीवों का संरक्षण, संवर्द्धन नितांत जरूरी है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड में मछलियों का प्रवाह किया जाना समाज में एक सकारात्मक संदेश भी पहुंचाएगा। फाऊण्डेशन के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि गंगा स्वच्छता के साथ साथ बीइंग भगीरथ फाऊण्डेशन के तहत गंगा की निर्मलता व जल जीवों के संरक्षण को लेकर गंगा में मछलियां छोड़ी गयी हैं। शिखर पालीवाल ने कहा कि मछलियां गंगा के प्रदूषण को भी दूर करने में सेतु का काम करती हैं। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर ट्राऊट, कैट फिश, कार्प, वेलेगो अट्टू आदि गंगा में पायी जाने वाली प्रजातियों की मछलियों को छोड़ा गया है। गंगा की भव्यता व निर्मलता के साथ साथ अच्छी प्रजातियों को मछलियों को गंगा घाटों पर छोड़ने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु भक्त मछलियों को खाना देकर भी पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं। शिखर पालीवाल ने कहा कि पर्यावरणविद बीडी जोशी के नेतृत्व व पूरी टीम के साथ हर्षित होकर मां गंगा का पूजन ब्रह्मकुण्ड में कई प्रजातियों की मछलियों को छोड़ा गया है। आगे भी मत्स्य विभाग के सहयोग से इस अभियान को निरंतर अन्य घाटों पर भी चलाया जाएगा। सीमा चैहान ने कहा कि बीइंग भगीरथ धर्म नगरी को स्वच्छ, सुन्दर बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही है। मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की यह मुहिम अवश्य ही रंग लाएगी। ऊर्जावान युवा टीम प्रत्येक रविवार को गंगा घाटों पर सफाई अभियान के साथ साथ जनचेतना भी जागृत कर रही है। उन्होंने कहा कि सुन्दर मछलियों की प्रजातियों को गंगा में प्रवाहित किया जाना समाज हित में अच्छी पहल है। इस दौरान विपुल गोयल, पंकज त्यागी, संदीप खन्ना, सतीश नेगी, शिवम चैहान, विशाल ननकानी, तन्मय शर्मा, शिवम अरोड़ा, जितेंद्र चैहान, परीक्षित, अनमोल, शुभम झा आदि मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment