Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 23 May 2019

पांचों सीटो पर रिकार्ड मतों से जीत हासिल की भाजपा ने आखिर किसको कितने पड़े वोट ?,

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
(ब्यूरो,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
देहरादून/हरिद्वार । उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में पांचों सीटों पर लगातार दूसरी बार कमल खिल गया है, जबकि कांग्रेस को मायूसी हाथ लगी है। मतगणना के अंतिम दौर में पहुंचने के साथ यही तस्वीर सामने आ रही है। पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है। इसके साथ ही राज्य में लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी मर्तबा कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
 मतगणना स्थल से आई तस्वीर के अनुसार हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अंबरीश कुमार पर दो लाख 59  हजार 410  से अधिक मतों से विजयी हुए हैं। नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर 3 लाख 33 हज़ार 665 मतों से रिकार्ड जीत दर्ज की है।
अल्मोड़ा में भी केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राज्यसभा सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा पर 2 लाख 20 हज़ार 619 मतों से जीत हासिल की हैं। टिहरी गढ़वाल सीट पर मौजूदा सांसद भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह लगातार तीसरी जीत पक्की करते हुए 2 लाख 93 हज़ार 226 मतों से की है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को हार का सामना करना पड़ा हैं। गढ़वाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत 2 लाख 85 हज़ार 003 मतों से विजयी हुुुए हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी अभी तक के मतों की गिनती में 2 लाख 85 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ रहे थे। पौड़ी को छोड़ बाकी सीटों पर महागठबंधन के तौर पर 
उतरे बसपा प्रत्याशी फिलवक्त रेस में कहीं नजर नहीं आये। 
राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो धुकधुकी और तेज हो गई। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त लेनी शुरू कर दी। मतगणना चक्र जैसे-जैसे आगे बढ़े, वैसे-वैसे भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त में भी इजाफा होता चला गया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। शाम सात बजे तक की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। पौड़ी, टिहरी, नैनीताल व हरिद्वार सीटों पर भाजपा की बढ़त ढाई लाख से ज्यादा है, जबकि अल्मोड़ा में यह बढ़त दो लाख से अधिक थी। सभी सीटों पर जीत पक्की होने के बाद भाजपा जहां जश्न में डूब गई है, वहीं कांग्रेस खेमे में निराशा का आलम है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News