Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 12 May 2019

दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढे अधिवक्ता के हत्यारे

(ब्यूरो,न्यूज़1हिंदुस्तान)
देहरादून। कोटद्वार में दो साल पहले दिनदहाड़े हुए अधिवक्ता सुशील रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस शूटर की तलाश में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार, हत्या को भाड़े के शूटरों ने अंजाम दिया था। मामले में एक प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी सामने आ रहा है। बाइक सवार बदमाशों ने कोटद्वार में दिनदहाड़े एक सुशील कुमार रघुवंशी (58) पुत्र दिलावर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घायल वकील को कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया था लेकिन डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, हालत ज्यादा नाजुक होने से अधिवक्ता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पूर्व में हुए घटनाक्रम के अनुसार अधिवक्ता की पत्नी रेखा रघुवंशी रक्षा मंत्रालय के उपक्रम बीईएल में सेवारत हैं। उस दिन उनकी पत्नी अपनी ड्यूटी पर चली गई थी। वृद्ध मां घर पर थी। करीब 11 बजे अधिवक्ता रघुवंशी तैयार होकर जैसे ही घर से बाहर निकले और दो पहिया वाहन पर सवार हुए, वैसे ही घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पीठ पर गोली मार दी थी। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News