Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 2 June 2019

अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका,अगले पांच दिन मिल सकती गर्मी से राहत

सोमवार को प्रदेश में कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। मौसम का मिज़ाज़ बदलने जा रहा है, कुछ समय के लिए उत्तराखंड वासियों को तपिश से राहत मिल सकती है। मौसम के मूड को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में सोमवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं,
अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिल सकती है।

इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। दिन के तापमान में भी दो से चार डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत सोमवार को प्रदेश में कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं। कई हिस्सों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान 38 डिग्री से गिरकर 34 डिग्री तक आ सकता है। पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रेड अलर्ट के बीच पहाड़ पर यात्रा करने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इस साल कम बारिश की वजह से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। वन विभाग भी अब बारिश का इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले छह दिनों में होने वाली बारिश से जंगलों की आग से राहत मिल सकती है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News