Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 6 June 2019

केदारनाथ धाम में मंदिर के भीतर से घसीटकर श्रद्धालुओं को खींचा बाहर ,-मित्र पुलिस के कारनामे से यात्रियों में आक्रोश !

-पूजा कर रहे तीर्थयात्रियों से की मारपीट 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मित्र पुलिस की दादागिरी से आम तीर्थयात्री खासे परेशान हैं। आये दिन पुलिस के जवान यात्रियों के साथ बदसलूखी, मारपीट और गाली-गलौच कर रहे हैं। यहां तक कि महिलाओं के साथ भी पुलिस कर्मी अभद्रता करने से पीछे नहीं है। ऐसे में देश-विदेश के श्रद्धालुओं में मित्र पुलिस की काली करतूत से आक्रोश बना हुआ है। 
दरअसल, केदारनाथ मंदिर में जल चढ़ाने गये तीर्थयात्रियों के साथ मित्र पुलिस के जवानों ने दादागिरी करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि पुलिस जवान मंदिर से घसीटकर श्रद्धालुओं को बाहर लाये और फिर उन पर हाथ साफ किये। यात्रियों के रोने के बाद आस-पास के तीर्थ पुरोहित आए और पूरी घटना की जानकारी ली। तीर्थ पुरोहित कुलदीप बगवाड़ी, नितिन बगवाड़ी, अंकुर शुक्ला, हिमांशु तिवारी ने कहा कि केदारनाथ धाम में मित्र पुलिस का काम सिर्फ पैंसे वसूलने तक रह गया है। यात्रियों के साथ मारपीट और बदसलूखी की जा रही है और महिलाओं और बच्चों पर हाथ उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर मित्र पुलिस ने अपनी सच्चाई को जाहिर किया है। केदारनाथ में पुलिस के जवान वीआईपी ड्यूटी के नाम पर पैंसे वसूल रहे हैं। यात्रियों को घसीटकर मारा जा रहा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं में इसका बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कुछ तीर्थयात्री मंदिर के भीतर जल चढ़ाने में समय लगा रहे थे। ऐसे में पुलिस के जवान ने उन्हें जल्दी पूजा करके बाहर आने का निवेदन किया, लेकिन एक तीर्थयात्री ने पुलिस जवान का काॅलर पकड़ लिया। पुलिस जवान की ओर से मंदिर के भीतर बढ़ती भीड़ को संभालने का कार्य किया जा रहा था, मगर कुछ यात्री अव्यवस्था फैलाने में लगे थे। ऐसे में उन्हें बाहर लाया गया तो वे पुलिस पर ही आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तीर्थयात्री ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News