Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 13 June 2019

भाजपा की सफलता अभी भी शीर्ष स्तर पर नहीं है।भूपेन्द्र यादव ने अमितशाह के हवाले से आखिर ऐसा क्यों कहा ?जाने

 मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बनाया सदस्यता अभियान का संयोजक।
राजस्थान के अरुण चतुर्वेदी होंगे सहसंयोजक।
(एस.पी.मित्तल)
दिल्ली | नरेन्द्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद 13 जून को दिल्ली में भाजपा की एक उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की समाप्ति के बाद जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अभी भी भाजपा को शीर्ष स्तर की सफलता नहीं मिली है। यादव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने कहा कि वर्ष 2014 में जब वे अध्यक्ष बने थे, तब भाजपा को शीर्ष स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया था। शाह ने कहा कि लोकसभा का चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ 303 सीटें मिली है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में भाजपा को विस्तार करना है। शाह ने कहा कि 303 सीटों में से 200 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को पचास प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। यह दर्शाता है कि लोगों का विश्वास भाजपा की नीतियों की ओर बढ़ा है। यादव ने अमितशाह के हवाले से कहा कि इस बार चुनाव में जातिवाद, परिवारवाद और साम्प्रदायिक्ता पर मतदाताओं ने चोट की है। अब तक चुनावों में ऐसे मुद्दे हावी रहे, लेकिन इस बार मतदाताओं ने भाजपा के उम्मीदवारों को लाखों मतों से जिता कर सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। यूपी में तो परिवारवाद और जातिवाद के आधार पर ही गठबंधन हुआ था, लेकिन यह गठबंधन पूरी तरह धराशायी हो गया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है वहां कार्यकर्ताओं को अभी और मेहनत करनी है।
सदस्यता अभियान:
भूपेन्द्र यादव ने मीडिया को बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का संयोजक चौहान को ही बनाया गया है। इसके साथ ही चार सहसंयोजक रखे गए हैं इनमें दुष्यंत गोतम, सुरेश पुजारी, श्रीमती शोभना तथा राजस्थान के पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी को सहसंयोजक बनाया गया है। मौजूद समय में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। लेकिन अब इसमें दस प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। यादव ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए बनी कमेटी जल्द ही बैठक कर तिथि की घोषणा करेगी।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News