Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 22 July 2019

आखिर कैसे होगा 6 सितम्बर को भारत की मुट्ठी में चन्दा मामा ? जानने के लिए पढ़ें

2022 में भारतीय भी उतरेंगे चन्द्रमा की सतह पर
अमरीका का यान मात्र चार दिन में पहुंच गया था
(एस.पी.मित्तल) 
 तमिलनाडु।  22 जुलाई को दोपहर 2ः43 मिनट पर तमिलनाडु के श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 की सफल लाॅचिंग हो गई। लाॅचिंग के 16 मिनट बाद यान को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया। इससे इसरो के सभी वैज्ञानिक खुश हैं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सफल लाॅचिंग के लिए वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई है। 
चन्द्रयान-2 आगामी 6 सितम्बर को चन्द्रमा की सतह पर उतर जाएगा और निर्धारित प्रोग्राम के मुताबिक रोवर प्रज्ञान साउथ पोल पर उपस्थित मिनरल और वातावरण की जांच करेंगे। चन्द्रयान-2 को चन्द्रमा की सतह पर पहुंचने में करीब 48 दिन लगेंगे। यहां यह खासतौर से उल्लेखनीय है कि अमरीका ने मात्र चार दिन में चन्द्रयान को सतह पर उतार दिया था, असल में अमरीका ने ऐसी तकनीक विकसित की है जिसके अंतर्गत पृथ्वी से सीधे चन्द्रमा पर पहुंचा जा सकता है। जबकि भारत के पास अभी ऐसी तकनीक नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार हमारा चन्द्रयान चन्द्रमा के अनेक चक्कर लगाएगा और फिर साउथ पोल की खिड़की से सतह पर उतरेगा। लेकिन भारत के वैज्ञानिक इस बात से खुश है कि चन्द्रयान-2 दो की सफलता के बाद 2022 चन्द्रयान-3 चन्द्रमा पर भेजा जाएगा। इस यान में दो भारतीय नागरिक भी होंगे। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि चन्द्रयान-2 चन्द्रमा की सतह पर पहुंच रहा है। यानि 6 सितम्बर को चन्दामामा भारत की मुट्ठी में होगा।
 अब तक बुजुर्ग महिलाएं चन्द्रमा को लेकर बच्चों को कहानियां सुनाती रही हैं। लेकिन अब हमारे यान को चन्द्रमा पर उतरने का अवसर मिल रहा है। अब तक अमरीका, रूस और चीन ही चन्द्रमा की सतह पर पहुंच हैं। भारत चैथा ऐसा देश है जो अब चन्द्रमा की सतह पर पहुंच रहा है। 3.8 टन वजन वाले चन्द्रयान पर करीब एक हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है। 15 जुलाई को तकनीकी कारणों से चन्द्रयान की लाॅचिंग टाल दी गई थी, लेकिन 22 जुलाई को लाॅचिंग पूरी तरह सफल रही। 

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News