Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 10 July 2019

शिवराज सिंह चैहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए आखिर क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस अपने पाप कर्मों से अध्यक्ष विहीन हो गईः शिवराज सिंह चैहान
(ब्यूरो,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)

हरिद्वार। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चैहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने पाप कर्मों से अध्यक्ष विहीन हो गई है। राहुल गांधी परिस्थतियों से मुकाबला करने के बजाय मैदान छोड़कर रणछोड़ गांधी बन गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को सत्यानाशी सरकार की उपाधि दी। 
हाईवे स्थित एक होटल में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतने के साथ ही भाजपा ने अकेले 303 सीटें जीतकर एनडीए की दोबारा सरकार में वापसी की। उन्होंने कहा कि पिछले सदस्यता अभियान में 11 करोड़ सदस्य बनाए गए थे। जीतने के बाद भी भाजपा आराम नहीं, बल्कि और अधिक मेहनत से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का लक्ष्य उन राज्यों में सरकार बनाना है, जहां उनकी सरकार नहीं है। 
लोकसभा चुनाव के बाद पद त्यागने वाले राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान ने रणछोड़ गांधी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन विस्तार में लगी है। संगठन का मूल उद्देश्य सर्व स्पर्शी भाजपा, सर्व व्यापी भाजपा है। हर वर्ग और हर बूथ पर भाजपा को पहुंचाने के लिए वह उत्तराखंड आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज का जो वर्ग पार्टी का सदस्य नहीं है, उन्हें भाजपा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना की। मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चैहान ने कमलनाथ सरकार को सत्यानाशी सरकार की उपाधि दी। उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गठबंधन को ठगबंधन करार दिया। किसानों की कर्जमाफी छलावा साबित हो रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के उत्तराखंड  सदस्यता प्रमुख खजानदास, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, ओमप्रकाश जमदग्नि, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, देवी सिंह राणा आदि भी मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News