Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 20 July 2019

अच्छा होता आजम खान जैसे मुसलमानों के पूर्वज विभाजन के समय पाकिस्तान चले जाते , आखिर क्यों कहीं आजम खां यह बात ? जाने

कम से कम गरीब किसानों की जमीन तो बच जाती।
(एस.पी.मित्तल)
रामपुर । समाजवादी पार्टी के सांसद और यूपी के दबंग मुस्लिम नेता आजम खान का कहना है कि उनके पूर्वज यदि देश विभाजन के समय पाकिस्तान चले जाते तो अच्छा रहता, क्योंकि अब भारत में मुसलमानों को सताया जा रहा है। समझ में नहीं आता कि आजम खान ने यह बात किस नजरिए से कही है, लेकिन इतना जरूर है कि यदि आजम खान जैसे मुसलमान भारत में नहीं होते तो कम से कम गरीब मुसलमान किसानों की जमीन तो नहीं छीनी जाती। रामपुर के मुस्लिम किसनों ने ही आजम खान पर उनकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। किसानों ने आजम के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज करवाई है।
मुस्लिम किसानों की शिकायत पर सरकार ने आजम खान को भू माफिया घोषित कर दिया है। सरकार की कार्यवाही से तिलमिला कर ही आजम खान अब हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं। आजादी के बाद आजम खान जैसे लोगों ने ही सबसे ज्यादा फायदा उठाया है। आजम खान लम्बे अर्से तक समाजवादी पार्टी की सरकार में ताकतवर मंत्री रहे। अखिलेश यादव की सरकार में नगरीय विकास मंत्री रहते हुए रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। अपने परिवार की मिल्कियत वाली यूनिवर्सिटी के लिए गरीब किसानों की जमीन हड़प ली। आज आजम खान को भारत में रहने पर अफसोस हो रहा है और जब इसी देश में आजम ऐशो आराम किए, तब कुछ नहीं कहा। सब जानते हैं कि आजम ने हिन्दुओं को चिढ़ाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिन्दू  महिलाओं के अंग वस्त्रों तक को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। हिन्दू देवी देवताओं पर भी प्रतिकूल टिप्पणी की गई है। आजम खान गत चालीस वर्षों से राजनीति में हैं। मौजूदा समय में भी आजम खान स्वयं सांसद हैं और उनका बेटा विधायक। यह पहला अवसर है कि आजम खान पर कोई कार्यवाही हो रही है। आजम खान को उन गरीब किसानों के आरोपों का जवाब देना चाहिए, लेकिन अब आजम खान हिन्दू-मुसलमान की राजनीति करने लगे हैं। इसे भारत के लोकतंत्र की खूबसुरती ही कहा जाएगा कि हिन्दू और मुसलमान में कोई भेद नहीं है, जो अधिकार हिन्दुओं को हैं वो ही मुसलमानों को। जबकि पाकिस्तान में हिन्दुओं का कोई सम्मान नहीं हैं। क्या कभी आजम खान जैसे मुस्लिम नेताओं ने पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दुओं की दुर्दशा पर आवाज उठाई। सब जानते हैं कि पूरी दुनिया में भारत में ही मुसलमान सम्मान और सुकून के साथ रहा है। आजम खान जैसे मुसलमान तो राजाओं की श्रेणी में आते हैं। अब यदि आजम खान को पाकिस्तान जाने का इतना ही शौक चढ़ रहा है तो कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान में रह लेना चाहिए। आजम खान को पता चल जाएगा कि भारत में मुसलामनों का कितना रुतबा है जो सुविधा पाकिस्तान में भी नहीं है वो भारत में उपलब्ध है।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News