Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 8 August 2019

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उमंग के साथ 12 अगस्त को ईद भी मनाएंगे लोग।आखिर युवाओं ने क्यों कहा कि हमें रोजगार चाहिए ?जाने

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 9 अगस्त को जुम्मे की नमाज के लिए व्यापक इंतजाम।
उमंग के साथ 12 अगस्त को ईद भी मनवाएंगे। युवाओं ने कहा हमें रोजगार चाहिए।
(एस.पी.मित्तल)

जम्मू कश्मीर ।  5 अगस्त को अनुच्छेद 370 में बदलाव करने के बाद केन्द्र शासित जम्मू कश्मीर में 9 अगस्त को पहला अवसर होगा, जब जुम्मे की नमाज होगी। अब तक रिकॉर्ड रहा है कि छोटी छोटी घटनाओं पर जुम्मे की नमाज के बाद सड़कों पर पत्थरबाजी और पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते रहे, लेकिन 9 अगस्त को ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति नहीं हो, इसके लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक और सुरक्षा बलों ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
हालांकि 4 अगस्त से ही जम्मू में इंटरनेट सेवाएं और मोबाइल बंद हैं तथा धारा 144 लागू हैं, सरकारी दफ्तरों में सामान्य कामकाज हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीज भी लगातार इलाज के लिए लोग आ रहे हैं। यानि आशंकाओं को पर ढकलते हुए जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं। इन्हीं हालातों के मद्देनजर ही 9 अगस्त को मस्जिदों अथवा घरों में नमाज के इंतजाम किए गए हैं। हालांकि मस्जिदों में भड़काऊ भाषण देने वालों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि 12 अगस्त को ईद-उल-जुहा का पर्व ही उमंग के साथ मनवाया जाएगा। सरकार ने सुरक्षा के जो इंतजाम किए हैं वे कश्मीरियों की हिफाजत के लिए हैं। आतंकियों को भेजकर पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के हालात बिगाडऩे की फिराक में हैं। पाकिस्तान ने सीमा पर तनावपूर्ण हालात कर दिए हैं।
युवाओं को रोजगार चाहिए:

8 अगस्त को भी मीडिया कार्मियों ने जम्मू कश्मीर के हालातों का जायजा लिया सभी कश्मीरी युवाओं का कहना रहा कि भले ही इसे विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ था, लेकिन हमें कोई फायदा नहीं हुआ। बेरोजगारी की वजह से भुखमारी है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लाइट तक नहीं है। अब 370 में बदलाव के बाद हमें रोजगार मिलता और विकास होता है तो इससे बढिय़ा कोई बात नहीं हो सकती। तब हमारी कोई सुनने वाला नहीं था, लेकिन अब लगता है कि हमारी समस्याओं का समाधान होगा।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News