Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 7 August 2019

अनुच्छेद 370 में बदलाव पर कांग्रेस में बगावत के हालात। आखिर कौन संभालेगा अब सौ वर्ष पुरानी पार्टी को ? जाने

 70 साल बाद जब अनुच्छेद 370 में बदलाव किया गया तो सौ वर्ष पुरानी कांग्रेस बिखर गई।
(एस.पी.मित्तल)

नई दिल्ली।  माना तो यही जाता है कि देश को आजाद करवाने में कांग्रेस की भूमिका रही है, लेकिन 70 साल बाद जब अनुच्छेद 370 में बदलाव किया गया तो सौ वर्ष पुरानी कांग्रेस बिखर गई। इस अनुच्छेद के प्रावधान को कांग्रेस ने ही लागू किए थे, जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर राज्य भारत से कटा रहा।
कांग्रेस के नेताओं के सरंक्षण में अब्दुल्ला और मुफ्ती के परिवारों ने जो हालात बिगाड़े उसी का नतीजा है कि कश्मीर घाटी पर पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकियों का कब्जा हो गया है। कश्मीर के हालातों से पूरा देश परेशान रहा, इसलिए जब नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अनुच्छेद 370 में बदलाव कर जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया तो पूरा देश सरकार के साथ खड़ा हो गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मित्र माने जाने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मोदी सरकार के पक्ष में खड़े हो गए। कांग्रेस के कई नेताओं ने खुले आम अपनी ही पार्टी की आलोचना की है।
एक तरह से कांग्रेस में अब बगावत जैसे हालात हैं। राज्यों में कांग्रेस के नेता पहले ही भाजपा में शामिल हो रहे थे, लेकिन अब केन्द्रीय नेता भी राहुल गांधी वाली कांग्रेस से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। सोनिया गांधी के अध्यक्षीय कार्यकाल में संगठन महासचिव रहे जनार्दन द्विवेदी सबसे बड़ा उदाहरण हैं। जब द्विवेदी जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी का मोह भंग हो गया है तो बगावत के हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। सौ वर्ष पुरानी कांग्रेस की स्थिति कितनी खराब हो गई है, इसका अंदाजा राहुल गांधी के इस्तीफे से लगाया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव में हार के बाद मई माह में ही राहुल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने आज तक भी इस्तीफे पर कोई निर्णय नहीं लिया है। कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर भी असमंजस की स्थिति है। जब कांग्रेस का स्वयं का नेतृत्व ही कमजोर है, तो विपक्ष की एकता क्या होगा? तीन तलाक और अनुच्छेद 370 में बदलाव के प्रस्तावों पर राज्यसभा में कांगे्रस और विपक्षी दलों के सांसदों ने खुली बगावत की। कांग्रेस को अपनी भूमिका जल्द तय करनी चाहिए।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News