भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों का तबादला किया है।
नई दिल्ली | उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे विद्यासागर राव का शनिवार को कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी नियुक्त की गई है।
आपको बता दे कि सी.विद्यासागर राव ने 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली थी । 5 वर्ष का कार्यकाल 30 अगस्त 2019 को उनका समाप्त हो गया।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों का तबादला किया है। वहीं कुछ को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का नया राज्यपाल बना या गया है।
आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है और तमिलसाईं सौदरराजन को तेलंगाना के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। सौंदरराजन इससे पहले तमिलनाडु भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष थीं।
0 comments:
Post a Comment