Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 11 August 2019

सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे कंगसाली गांव, दुर्घटना में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि,एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल बच्चों के स्वास्थ्य का हाल भी जाना।क्या कहा मुख्यमंत्री ने? जाने

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश को शीघ्र ही 600 डाॅक्टर मिलने की सम्भावना है। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई टिहरी/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कंगसाली गांव पहुंचकर मैक्स दुर्घटना में एंजल इन्टरनेशनल स्कूल के मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा मृतक बच्चों एवं घायल बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी गयी। साथ ही मृतक आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वाहन दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है जिसका सभी को बहुत दुख है। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरकार द्वारा अधिकारियों को दूरभाष पर घायलों के त्वरित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये गये।वही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती टिहरी के कंगसाली सड़क हादसे में घायल बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना।
 घायल बच्चें शीघ्र अस्पताल पहुंच सके इस हेतु हैलीकाॅप्टर की व्यवस्था की गयी। मृतक एवं घायलों के परिजनों की क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किये जाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में बाॅन्ड पर तैयार किये गये डाॅक्टर जो बाॅन्ड तोड़कर चले गये उन्हे वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ा है तथा एक सप्ताह पूर्व ही सरकार को जीत हासिल हुई है जिसकी बदौलत प्रदेश को शीघ्र ही 600 डाॅक्टर मिलने की सम्भावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र के लिए राज्य सरकार द्वारा एक ओर एम्बुलेंस बोट की व्यवस्था की जायेगी। उन्हांेने कहा कि टिहरी बांध से सर्वाधिक प्रभावित प्रतापनगर की जनता हुई है इसे ध्यान में रखते हुए डोबरा चांठी पुल निर्माण हेतु सरकार द्वारा एकमुश्त ही रूपये 88 करोड़ दिये गये। विश्वास है कि आगामी माह फरवरी तक डोबरा चांठी पुल जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दुर्घटना के मृतक एवं घायल बच्चों के परिजनों को आश्वस्त किया कि दुर्घटना की जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जायेगा उनके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। मृतकों एवं घायलों के परिजनों की मांग पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि सरकार द्वारा भारत सरकार से प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में एक केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की गयी है। ज्ञातव्य है कि वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा प्रति मृतक रूपये एक लाख की धनराशि तथा वाहन दुर्घटना के घायलों को प्रति घायल रूपये दस हजार की धनराशि पूर्व में ही वितरित की जा चुकी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा और एक लाख रूपये प्रति मृतक के परिजनों एवं पचास हजार रूपये प्रति घायल वितरित किये जाने हेतु चैक के रूप में जिलाधिकारी को उपलब्ध कराये गये हैं। 
वही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती टिहरी के कंगसाली सड़क हादसे में घायल बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना।
उन्होंने डॉक्टरों को बच्चों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा में ईश्वर से सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
इस अवसर पर विधायक प्रतापनगर विजय सिंह पंवार, जिलाधिकारी डाॅ0वी0 षणमुगम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य चिकित्साधिकारी भागीरथी जंगपांगी, उप जिलाधिकारी प्रतापनगर अजयबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News