Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 22 August 2019

रॉबर्ट वाड्रा के गिरफ्तार होने पर चिदम्बरम जैसे कांग्रेसी ही काम आएंगे। इसलिए गांधी परिवार भ्रष्टाचार के साथ खड़ा है।आखिर क्यों ?जाने

अब रॉबर्ट वाड्रा को विभिन्न अदालतों से मिली जमानत भी खारिज हो सकती है।
जब रॉबर्ट वाड्रा गिरफ्तार होंगे तब चिदंबरम जैसे बड़े कांग्रेसी ही गांधी परिवार के हमदर्द बनेंगे।

(एस.पी.मित्तल)

नई दिल्ली / यदि कांग्रेस और गांधी परिवार का कवच नहीं होता तो श्रीमती सोनिया गांधी के दामाद, श्रीमती प्रियंका गांधी के पति तथा राहुल गांधी के जीजाजी रॉबर्ट वाड्रा भी अब तक जेल के अंदर होते। किसानों की भूमि हड़पने, कंपनियों में विदेशी निवेश, इंग्लैंड में सम्पत्तियां खरीदने के जो संगीन आरोप वाड्रा पर हैं ऐसे आरोपों के चलते देश भर में हजारों लोग जेलों में बंद हैं। लेकिन अब जब देश के गृह और वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम गिरफ्तार हो गए हैं तो उम्मीद की जानी चाहिए कि रॉबर्ट वाड्रा भी जल्द गिरफ्तार होंगे।
 15 माह बाद अदालत ने पी चिदंबरम की जमानत भी खारिज कर दी। अब रॉबर्ट वाड्रा को विभिन्न अदालतों से मिली जमानत भी खारिज हो सकती है। जब रॉबर्ट वाड्रा गिरफ्तार होंगे तब चिदंबरम जैसे बड़े कांग्रेसी ही गांधी परिवार के हमदर्द बनेंगे। यही वजह है कि अभी चिदंबरम पर गांधी परिवार पूरी हमदर्दी दिखा रहा है। सूत्रों की माने तो श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर ही 21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय तक बड़े कांग्रेसी चिदंबरम के साथ रहे। सुबह प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार पर राजनीतिक द्वेषता से काम करने का आरोप लगाया तो दोपहर होते होते राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दिया।
 जो राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करते हैं वो भी चिदंबरम के भ्रष्टाचार के साथ खड़े नजर आए। चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया से रिश्वत लेने का मामला ही नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार से जुड़े 6 आरोप हैं। यह सब तब किया, जब चिदंबरम देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाए स्वयं के परिवार और रिश्तेदारों को आर्थिक तौर पर मजबूत कर दिया। लेकिन इसके बावजूद भी डॉ. मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार चलाने वाला गांधी परिवार भ्रष्टाचार के साथ खड़ा है। यदि चिदंबरम निर्दोष हैं तो अदालत में बा-इज्जत बरी कर देगी।
 गांधी परिवार को चिदंबरम को लेकर इतनी चिंता क्यों हो रही है? क्या इसके पीछे रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी का डर सता रहा है? वैसे तो श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी नेशनल हेराल्ड की सम्पत्त्ति को हड़पने के मुकदमें को लेकर अदालत से जमानत पर हैं। यदि कांग्रेस को लगता है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उसके ईमानदार नेताओं को झूठा फंसा रही है तो ऐसे ही आरोपों में कांग्रेस शासित राज्यों पर भाजपा नेताओं पर भी कार्यवाही की जा सकती है। यदि भाजपा के बेईमान नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही होगी तो जनता का तो फायदा ही है। आम धारणा है कि पार्षद, विधायक, सांसद, मंत्री आदि बनने के बाद राजनेता जमकर भ्रष्टाचार करते हैं।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News