Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 29 September 2019

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के सदस्यों ने दिया देवभूमि सिविल सोसायटी द्वारा चलाये जा रहे धरने को समर्थन ,क्या कहा !जाने

28वें दिन भी जारी रहा देवभूमि सिविल सोसायटी का धरना
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शराब कारखाने लगाए जाने के विरोध में आंदोलन कर रही देवभूमि सिविल सोसायटी का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के सदस्यों ने देवपुरा चौक स्थित धरना स्थल पर धरने का अपना समर्थन दिया। इस दौरान जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि देवभूमि में हिमालय व गंगा की रक्षा के लिए चल रहा आंदोलन अवश्य ही रंग लाएगा। देवभूमि में शराब कारखाने किसी भी सूरत में नहीं लगने चाहिए। सरकार को राज्यवासियों की भावनाओं का सम्मान अवश्य करना चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री बीना कपूर ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि शराब में कई तरह की बुराईयां छुपी हुई हैं। शराब अपराध को बढ़ावा देने के साथ साथ समाज को विघटन की और ले जाती है। युवाओं पर शराब का बुरा असर पड़ता है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अपील की कि शराब कारखाने हिमालय में नहीं लगने चाहिए। यह निर्णय तुरंत वापस लिया जाए। पंडित अधीर कौशिक व जेपी बड़ोनी ने कहा कि हिमालय व गंगा की रक्षा के लिए चल रहा धरना 28वें दिन में पहुंच चुका है। धर्मनगरी के लोगों को समर्थन भी धरने को मिल रहा है। सरकार को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए।
 हिमालय में शराब कारखाने लगेंगे तो जल, जंगल, जमीन दूषित होंगी। पर्यावरण पर भी बड़ा खतरा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जब तक जारी रहेगा तब तक सरकार शराब कारखाने के निर्णय को वापस नहीं लेती है। कमल शर्मा व संग्राम सिंह नेगी, ललित कुमार, राकेश शर्मा आदि ने भी शराब कारखानों को बंद करने की मांग की और कहा कि उत्तराखण्ड वासियों की भावनाओं का सम्मान प्रदेश सरकार को करना चाहिए। हिमालय में शराब कारखाने लगेंगे तो मां गंगा की पवित्रता भी नष्ट होगी। देवभूमि में शराब कारखाने लगाए जाने की नीति सरासर गलत है। सरकार को प्रदेश भर में शराब बंदी की घोषणा करनी चाहिए। शराब कारखाने लगाए जाने की नीति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सुनील प्रजापति, रोहित शर्मा, कथा व्यास पवन कृष्ण शास्त्री, विशाल गर्ग, आवेश सिंह चैहान, मनोज शर्मा, अश्विनी सैनी, उमेश सैनी, रोहित शर्मा, धीरज कुमार, नमन मिश्रा, अंकित मिश्रा, विक्रम ठाकुर, शुभम गौतम, छोटू शर्मा, अशोकानन्द महाराज  28वें दिन क्रमिक अनशन पर रहे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News