हम सब साथ है, सर्व महिला शक्ति समिति ने किया अमन वोहरा का सम्मान
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। हम सब साथ है सामाजिक संस्था एवं सर्व महिला शक्ति समिति की ओर से अमन वोहरा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हम सब साथ है संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर आनंद ने बताया कि उत्तराखंड के अमन वोहर पहले भारतीय होंगे जो स्ट्रांग मैन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्ट्रांग मैन प्रतियोगिता दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगिता में से एक है, इस साल यह प्रतियोगिता 3 नवंबर को अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में आयोजित की जा रही है जिसमे दुनिया भर के 21 देशों में से 230 एथलेटिक्स प्रतिभाग करेंगे और देहरादून निवासी अमन वोहरा इकलौते भारतीय प्रतिनिधि होंगे।
इससे पहले भी अमन वोहरा कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। अमन हांगकांग में होने वाले अर्नाल्ड क्लासिक स्ट्रांगमैन एशिया में कांस्य पदक जीत चुके है और फ़िनलैंड में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रांगमैन चैंपियनशिप में शीर्ष के 12 खिलाड़ियों में शुमार हो चुके है। अमन ने सुब्रता क्लासिक इंटरनेशनल डेडलिफ्ट में गिल्ड मैडल जीता है और साथ ही साथ 3 बार उत्तराखंड स्टेट पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप जीत चुके है।
कार्यक्रम की संयोजिका सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि अमन इतने बड़े प्लेटफार्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर सचिन आनंद, राजेन्द्र कौर सौंधी, बसंती मल्ल, विष्णु प्रसाद गुप्ता, पार्षद मीनू, दुर्गा मंदिर अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा गौरव खण्डेलवाल, विवेक जैन, जोशी जी, तनवीर सिंह, उमेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment