◇मुख्य सचिव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश |
◇जनता दर-दर की ठोकरें खाने को थी मजबूर |
विकासनगर - जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि दिनांक 7/8/19 को मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन श्री उत्पल कुमार सिंह से मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर आग्रह किया था कि प्रदेश भर में अधिकारी सुबह के समय अक्सर कार्यालय से गायब रहते हैं, जिस कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है |
मोर्चा की मांग पर मुख्य सचिव के निर्देश के क्रम में सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने 3/9/ 19 को शासन के समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त मंडल अध्यक्ष एवं जिलाधिकारियों को सुबह के समय जनता से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित कर उनकी समस्या के निराकरण के आदेश जारी किए | नेगी ने कहा की अधिकांश विभागों के अधिकांश अधिकारी बैठक व क्षेत्र भ्रमण आदि का कार्यक्रम दर्शाकर कार्यालय से गायब रहते थे, जिस कारण आमजन परेशान था | उक्त आदेश से निश्चित तौर पर जनता को राहत मिलेगी |
0 comments:
Post a Comment