Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 2 September 2019

तो क्या अब भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल होंगे राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह ? जाने

कलराज मिश्र को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। 
(एस.पी.मित्तल)
1 सितम्बर को केन्द्र सरकार ने जिन पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है उसमें राजस्थान में कलराज मिश्र का नाम भी शामिल है। मिश्र अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, लेकिन अब उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिश्र राज्यपाल बनने से पहले भाजपा के दिग्गज नेता रहे। मिश्र की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही। गत लोकसभा चुनाव से पहले तक मिश्र देवरिया से भाजपा के सांसद थे। 
22 जुलाई 2019 को मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राजस्थान के मौजूदा राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल 3 सितम्बर को समाप्त हो रहा है। सरकार ने कल्याण सिंह के कार्यकाल में न तो वृद्धि की है और न ही उन्हें किसी अन्य राज का राज्यपाल नियुक्त किया है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है। 
3 सितम्बर के बाद कल्याण सिंह अपना शेष जीवन उत्तर प्रदेश में ही व्यतीत करेंगे। हालंकि राजनीति में कब कुछ क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। लेकिन कल्याण सिंह लम्बेे अर्से से अस्वस्थ चल रहे हैं। कल्याण सिंह के अस्वस्था से कई बार सरकारी कार्यक्रम भी निरस्त हुए हैं। माना जा रहा है कि अब कल्याण सिंह की भूमिका भाजपा के मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य की होगी। मार्ग दर्शक मंडल में पहले ही लाल कृष्ण आडवानी और मूरली मनोहर जोशी से वरष्ठि नेता विराजमान है। 
कल्याण का राजनीतिक पद भी बहुत बड़ा रहा है। कल्याण सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तभी अयोध्या में बावरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। हालांकि तब कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उस समय कल्याण सिंह भाजपा में सबसे बड़े नेता रहे। 
कल्याण सिंह की पार्टी में भूमिका को ध्यान में रखते हुए ही नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्हें राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। चूंकि अब कल्याण सिंह का राज्यपाल के तौर पर कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसलिए यह माना जा रहा है कि कल्याण सिंह की सियायत से विदाई हो रही है।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News