Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 22 October 2019

पुलिस की लाठिया भी काम नहीं आई ,आयुष छात्रों का आंदोलन अब और हुआ उग्र ! आखिर क्यों ? जाने

* तेज हुआआयुष छात्रों का आंदोलन
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून। बीते 11 दिनों से परेड मैदान में धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन कर रहे आयुष छात्रों का आंदोलन अब और अधिक उग्र रूप लेता जा रहा है। राज्य के सभी आयुष कालेजों के तीन हजार से अधिक छात्र अब कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर चुके है लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि सरकार अभी भी इन छात्रों की समस्याओ ंपर गौर करने को तैयार नहीं है।
अभी तीन दिन पहले पुलिस द्वारा अनशनकारी छात्रों को जबरन उठाये जाने व उन पर लाठियां चलाये जाने के बाद छात्रों का यह आंदोलन और अधिक उग्र होता जा रहा है। राज्य में सभी 3 सरकारी और 13 निजी कालेजों के छात्रों ने आज से क्लासों का बहिष्कार कर दिया है और अब तीन हजार से अधिक संख्या में यह सभी आयुष छात्र सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। वहीं जबरन उठाये जाने के बाद भी वह परेड ग्रांउड में आमरण अनशन पर डटे हुए है।
छात्रों का साफ कहना है कि जब तक बढ़ी हुई फीस का निर्णय वापस नहीं लिया जायेगा और बढ़ी हुई फीस वापस नहीं की जायेगी तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा। 80 हजार से  दो लाख 15 हजार  फीस किये जाने के निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में लड़ाई जीत जाने के बाद भी फीस वृद्धि का निर्णय वापस न लिए जाने से नाराज छात्रों का कहना है कि सरकार के इशारे पर ही प्रशासन और कालेज प्रबन्धन द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्रों के इस आंदोलन को कंाग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दल भी समर्थन दे रहे है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News