Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 7 October 2019

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आखिर क्या है उद्देश्य ?जाने

* राष्ट्र की सुरक्षा तभी सम्भव है जब हिन्दू             संरक्षित होगा। 
* देश का उत्थान व पतन हिन्दू पर आधरित है। 
(ब्यूरो,न्यूज 1 हिंदुस्तान)
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार द्वारा विजय दशमी संघ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर में पथ संचालन निकाला गया। ऋषिकुल मैदान से प्रारम्भ पथ संचालन पुराना रानीपुर मोड़ ,चंद्राचार्य चौक होते हुए प्रेम नगर आश्रम के सामने से मार्डन कालोनी, विवेक विहार कालोनियों में से निकलता हुआ पुनः ऋषिकुल मैदान में सम्प्पन हुआ। यहां पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख(पश्चिम उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड) पदम जी ने स्वंयसेवको को बौद्धिक दिया।
इस मौके पर पदम् जी ने कहा कि संघ का उद्देश्य राष्ट्र के सर्वागीण विकास का लक्ष्य है। राष्ट्र की सुरक्षा तभी सम्भव है जब हिन्दू संरक्षित होगा। देश का उत्थान व पतन हिन्दू पर आधरित है। हिन्दू धर्म नही संस्कृती है।
विजय दशमी का दिन अधर्म पर धर्म की विजय का दिन है। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना से पूर्व भी कई सामान्य लोगो द्वारा हिन्दुओ को संगठित कर धर्म की रक्षा का कार्य किया गया।
चाणक्य में चन्द्रगुप्त मौर्य को महाराजा बनाया, महाराणा प्रताप समाज के बीच बड़ा उदाहरण है। तो गुरु समर्थ दास ने शिवाजी को राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार किया, यही नही गुरुगोविंद सिंह ने धर्म रक्षा के लिए अपना सब कुछ राष्ट्र को समर्पित कर दिया। लेकिन इन सब में व्यक्ति विशेष का महत्व रहा। जिस कारण यह प्रयास उतने सफल नही हो पाएं। 
1925 में डॉ हेडगवार जी द्वारा संघ की स्थापना के समय व्यक्ति की महत्वत्ता को समाप्त करते हुए परम पवित्र हिन्दू धर्म संक्रति का प्रतीक भगवा ध्वज को गुरु का मान दिया। तब से प्रारम्भ यह विचार निरन्तर राष्ट्र धर्म की सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश धर्म समाज के लिए सत्ता और संसाधन अड़े नही आते, निरन्तर अपने कार्य मे प्रयास रत रहने से सफलता आवश्यक मिलती है। 
क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम् जी ने कहा कि संघ राष्ट्र के सर्वागींण विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। संघ दसों दिशाओं में कार्य कर रखा है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक कार्य कर रहे है। संघ की प्रेरणा से आज देश भर में हजारों सेवा प्रकल्प चल रहे है। उन्होंने कहा कि देश आज राष्ट्र को दिशा देने की स्थिति में है। इस अवसर पर उन्होंने माँ भगवती की शक्ति की उपासना व उनके द्वारा किये गए रक्षको के विनाश के पीछे के रहस्य पर भी प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश मुखिया ने की। इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख,विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, जिला संघचालक रोहिताश कुँवर, नगर संघचालक नरेंद्र पाल, सह नगर संघचालक डॉ यतीन्द्र नागयन,नगर सह कार्यवाह डा. अनुराग,विहिप प्रांत संगठन मंत्री सुशील जी,जिला प्रचारक अमित कुमार, नगर प्रचारक भूपेन्द्र जी, अभिषेक जमदग्नि,भूपेन्द्र रावत,अमित शर्मा, विनोद आर्य आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News