Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 11 October 2019

सख्त कदम : तो क्या दोबारा बच्चों से भिक्षा मंगवाने पर उनके माता-पिता के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही, आखिर क्यों ? जाने

* एस.पी.सिटी ने करायी ‘भिक्षा नहीं शिक्षा’ की शपथ ग्रहण
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार । बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम आॅपरेशन मुक्ति की टीम ने आज दूसरे दिन स्थानीय एस.एम.जे.एन.;पी.जी. काॅलेज में ‘आपरेशन मुक्ति-भिक्षा नहीं शिक्षा’ का आयोजन किया गया।  सर्वप्रथम एस.पी. सिटी द्वारा उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियो को ‘भिक्षा नहीं शिक्षा’ की शपथ भी दिलायी गयी।
सी.ओ. सिटी अभय कुमार सिंह ने कहा कि भिक्षा मांगने वाले बच्चों को पुलिस प्रशासन के प्रयास से अब शिक्षा दिलायी जायेगी। सरकारी ही नहीं अपितु अच्छे गैर सरकारी स्कूलों में भी भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा दिलायी जायेगी। दोबारा बच्चों से भिक्षा मंगवाने पर उनके माता-पिता के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
सी.ओ. सिटी ने कहा कि भिक्षा मांगने वाले बच्चो के माता-पिता को यह भी बताया जायेगा कि भिक्षा और शिक्षा में कितना अन्तर है, वर्तमान परिवेश में बच्चों के लिए शिक्षा कितनी आवश्यक है। हरिद्वार जनपद में यह ‘आपरेशन मुक्ति-भिक्षा नहीं शिक्षा’ अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। उन्होंने इस आॅपरेशन को सफल बनाने हेतु सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से अपील की।
काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘आॅपरेशन मुक्ति   भिक्षा नहीं शिक्षा’ अपराधों की रोकथाम में भी सहायक होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मुहिम को और अधिक सफल बनाने में काॅलेज परिवार पुलिस प्रशासन के साथ है।
टीम के सदस्यों में एस.पी. सिटी सुश्री कमलेश उपाध्याय, सी.ओ. सिटी अभय कुमार सिंह,  इंस्पेकटर पी.सी. मठवाल, सुश्री प्रतिभा, सब इंस्पेकटर विनोद कुमार, सुश्री रचना ;एंटी ह्यूमन सैल, बैंक मित्रा राव सवन, सब इंस्पेकटर नंद किशोर ग्वाड़ी व सब इंस्पेकटर भवानी शंकर पंत के निर्देशन में मृणाली ग्रुप ;अमिषा पोखिरिया द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर व छात्र-छात्राओं को स्टीकर देकर भिक्षावृत्ति निवारण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अध्ष्ठिाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किये गये जिसमें शादाब आलम, अनन्या भटनागर, मुकुल, देविका पंचोली, महिमा, पिंकी शर्मा, विवेक कुमार पूर्व छात्र, हिमांशी, निक्की शर्मा, कामना त्यागी, शिवानी त्यागी, परीचा त्यागी, मीता शर्मा, अनुष्का, गायत्री अलका,  तथा नितेश वालिया शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, मोहन चन्द्र पांडे, आलोक कुमार, अशोक चौहान, अंकित अग्रवाल, श्रीमती पुनीता शर्मा, वैभव बत्रा, विनित सक्सेना, मोनू राम, सुशील राठौर आदि उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News