Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 7 November 2019

उत्तराखण्ड के पांचो धामों के विदेशी श्रद्धालुओं ने किये दर्शन। आखिर कितने और किन - किन देशो से श्रद्धालु पहुंचे ? जाने

* चारधाम की बढ़ती लोकप्रयिता के कारण             विदेषी यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही     है। 
* विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा चारों धामों तथा               हेमकुण्ड साहिब के दर्शन किये गये। 
* इस वर्ष 213 देशों के लगभग 14 हजार 500       विदेशी श्रद्धालुओं ने भी किए पांच धाम दर्शन 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून। इस वर्ष राज्य की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में विदेशी यात्रियों के आंकड़े आकर्षण का केंद्र रहे हैं। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं प्रचार-प्रसार के परिणामस्वरूप इस वर्ष 213 देशों से लगभग 14 हजार 500 विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा चारों धामों तथा हेमकुण्ड साहिब के दर्शन किये गये। सबसे ज्यादा लगभग 9 हजार 2 सौ श्रद्धालुओं नेपाल से चारधाम पर पहुँचे। इसके बाद क्रमशः मलेशिया से 698, यूनाईटेड स्टेट से 465, यूनाईटेड किंगडम से 294, रूस से 240, बांगलादेश से 216 श्रद्धालुओं चारधाम की यात्रा पर पहुँचे। 
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम की बढ़ती लोकप्रयिता के कारण विदेषी यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, जिसके फलस्वरूप स्थानीय स्तर पर आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। उन्होंने चारधाम क्षेत्रान्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यों हेतु केन्द्र सरकार का आभार प्रकट किया। 
सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिशद के विभिन्न सोषल मीडिया प्लेटफार्मों यथा फेसबुक, टिवट्र, इन्सटाग्राम आदि के माध्यम से चारधाम यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रियों के सुगमता के दृश्टिगत चारधाम के ई-ब्रोषर्स उत्तराखण्ड पर्यटन की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं, जहां से सभी यात्री चारधाम से सम्बन्धित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों से किये गये प्रचार-प्रसार का ही परिणाम है कि विदेशी यात्रियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। 07 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही आरम्भ हुई यात्रा 17 नवम्बर को बद्रीनाथ के कपाट बंद होने तक संचालित होगी।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News