Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 10 November 2019

सोमवार की शाम को दुर्लभ खगोलीय घटनाः सूर्य के सामने से गुजरेगा बुध ग्रह ,देखने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी !आखिर क्यों ? जाने

* मरकरी ट्रांजिट को देखने के लिए आंखों के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। वरना आंखों को नुकसान पहुंच    सकता है। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नैनीताल। सोमवार को दुर्लभ खगोलीय घटना में बुध ग्रह सूर्य के मध्य क्षेत्र से होकर गुजरेगा। बुध के अच्छादन यानी मरकरी ट्रांजिट की यह घटना भारत से लगे महासागरों से देखी जा सकेगी। सोमवार की शाम 6.04 बजे से यह शुरू होगी।
आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशि भूषण पांडे ने बताया कि इस खगोलीय घटना में बुध ग्रह सूर्य के सामने से होकर गुजरेगा। जिसमें वह काली बिंदी की तरह अपने पथ पर आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। इस घटना को विशेष चश्मे के सहारे देखा जा सकेगा। 
ट्रांजिट का समय सूर्यास्त के बाद होने के कारण यह घटना भारत के धरातलीय क्षेत्र से नहीं देखी जा सकेगी। परंतु प्रशांत, अटलांटिक व हिंद महासागर से देख सकेंगे। इसके अलावा अफ्रीका, यूरोप व दक्षिणी अमेरिका से देखी जा सकेगी। ट्रांजिट का समय लगभग साढ़े पांच घंटे का रहेगा। इस बीच बुध ग्रह सूर्य के एक छोर से दूसरे किनारे तक यात्रा करेगा। भारतीय समय के अनुसार रात करीब 11.30 बजे ट्रांजिट समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यह घटना 13 वर्ष बाद 2032 में होगी।एक सदी में 13 बार यह घटना होती है। ट्रांजिट ग्रहण जैसी ही घटना है। वैज्ञानिक नजरिये से यह सामान्य खगोलीय घटना है। 
परंतु समयकाल की गणना के साथ बुध व पृथ्वी के बीच की दूरी की गणना का सटीक पता चलने के साथ पिछली गणनाओं की पुष्टि हो सकेगी। जिस कारण वैज्ञानिक इस घटना का अध्ययन करते हैं। सौर मंडल में सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह बुध है। बुध के अलावा शुक्र ग्रह का ट्रांजिट भी होता है। मरकरी ट्रांजिट को देखने के लिए आंखों के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। वरना आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसे सूर्य को देखने वाले विशेष चश्में के मदद से ही देखें।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News