Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 10 November 2019

क्यों न उत्तराखण्ड के लिए केन्द्र शासित राज्य की ओर कदम बढ़ाये जायें ? जाने

जब न्यायालय से ही सब कुछ होना है तो फिर केन्द्र शासित राज्य क्यों नहीं ! ...... मोर्चा
उच्च न्यायालय के दस्तावेजों ने खोली सरकार की पोल।
त्रिवेन्द्र राज में 19614 मामलों में ली गयी मा0 न्यायालय की शरण।
पूर्ववर्ती सरकार से ज्यादा इस सरकार में कर्मचारी व आमजन परेशान।
सरकार व राज्य की अवधारणा हुई तार-तार।
फिर सरकार के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये क्यों हों खर्च !
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
विकासनगर। मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि वैसे तो पूर्ववर्ती सरकारों के समय से ही कर्मचारियों व आमजनों का शोषण होता आया है, लेकिन त्रिवेन्द्र सरकार के कार्यकाल की बात की जाये तो प्रदेश के कर्मचारियों व आमजन को इन ढाई वर्ष से अधिक समय में सरकार से न्याय पाने की उम्मीद में सिर्फ ठोकरें व कोरे आश्वासन ही मिले हैं, नतीजा ये हुआ कि कर्मचारियों व आमजन ने सरकार से उम्मीद न रखकर उच्च न्यायालय का रूख किया और 19614 मामलों में याचिकायें (एस0एस0/एस0बी0/एम0एस0/ पी0आई0एल0) के तहत दायर की गयी, यानि न्यायालय की शरण ली गयी।
नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल 2015 तथा 2016 में 2627 व 2426 (एस0एस0) योजित की गयी तथा वहीं त्रिवेन्द्र सरकार के कार्यकाल 2017 व 2018 में 3663 तथा 4304 योजित की गयी। इसी प्रकार वर्ष 2015 व 2016 में 555 व 531 (एस0बी0) योजित की गयी तथा श्री त्रिवेन्द्र के राज 2017 व 2018 में 598 व 683 योजित की गयी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2019 में 2170 (एम0एस0), 2317 (एस0एस0) तथा 477 (एस0बी0) योजित की गयी है। इसके साथ-साथ 574 पी0आई0एल0 योजित की गयी।
नेगी ने कहा कि अगर सब कुछ न्यायालय के माध्यम से ही होना है तथा छोटे-मोटे कार्य भी न्यायालय के दिशा-निर्देशन में होना है तो सरकार की क्या जरूरत है तथा क्यों सैकड़ों करोड़ रूपया सरकार चलाने में खर्च किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कई अन्य कारण हैं जिन्हें जनता बखूबी जानती है। ऐसे में राज्य व सरकार का क्या औचित्य रह जाता है ! क्यों न केन्द्र शासित राज्य की ओर कदम बढ़ाये जायें।
पत्रकार वार्ता में:- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मौ0 असद, प्रवीण शर्मा पीन्नी, सुशील भारद्वाज आदि थे।



Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News