Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 25 November 2019

श्री राम मंदिर ट्रस्ट में हरिद्वार के उच्च कोटि के संतो को भी किया जाय शामिल। आखिर PM और योगी से की मांग ? जाने

* स्वर्गीय अशोक सिंघल हरिद्वार के महान संतों का किया गया संघर्ष आज रंग लाया है।
* राम मंदिर ट्रस्ट का गठन कर रामलला के ऊपर से टेंट हटाकर पक्के मंदिर का निर्माण किया  जाए।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार।  अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय दिए जाने के उपरांत शीघ्र ही राम मंदिर ट्रस्ट बनाकर  राम मंदिर का निर्माण किए जाने की मांग करते पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में राम दरबार में भगवान श्री राम की विशेष पूजा अर्चना के साथ साधु संतों की इस मुहिम का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संयुक्त रूप से मांग की। देश की जनता की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र ही राम मंदिर ट्रस्ट का  गठन कर रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए। श्री राम दरबार में विशेष पूजा अर्चना के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यह भी मांग की श्री राम मंदिर ट्रस्ट में हरिद्वार के उच्च कोटि के संतो जूना अखाड़ा व निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर व महान संतों को राम मंदिर ट्रस्ट में सम्मिलित किया जाए।
 इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन की मुहिम साधु संतों के आशीर्वाद से विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल ने धर्मनगरी हरिद्वार से ही आंदोलन की शुरुआत की थी। घर-घर अखंड ज्योति जलाकर रामलला का मंदिर अयोध्या में बने इसके लिए हिंदुओं को जागरूक कर एकजुट करने में स्वर्गीय अशोक सिंघल हरिद्वार के महान संतों का किया गया संघर्ष आज रंग लाया है। हम सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि देश की हिंदुओं की जन भावना का सम्मान करते हुए शीघ्र ही राम मंदिर ट्रस्ट का गठन कर रामलला के ऊपर से टेंट हटाकर पक्के मंदिर का निर्माण किया  जाए।
राम दरबार में विशेष पूजा अर्चना के साथ अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की मांग करते असीम जोशी, रोहित शेट्टी, ओम प्रकाश भाटिया, पंडित मनीष शर्मा, रविंद्र कीर्तिपाल, भूपेंद्र राजपूत, सतीश प्रजापति, गोपाल कृष्ण, विक्रम चौधरी, हरीश रतूड़ी, अशोक शर्मा, मदन पाल सिंह, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र सिंह, मोहनलाल, संजय अरोड़ा, राजेश खुराना आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News