Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 31 December 2019

साल 2019 :प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध, साइबर क्राइम व मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई। आखिर कैसे ? जाने

* इसके साथ ही पुलिस के कई सराहनीय कार्य भी इस साल चर्चा में रहे। 
* प्रदेश में बढ़ते अपराध पुलिस के चुनौती बने हुए हैं। साल दर साल ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के लिए साल 2019 विगत वर्षों की तुलना में अपराध व कानून व्यवस्था के आंकड़ों को देखते हुए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस साल पुलिस ने ज्यादातर अपराधिक मामलों का निस्तारण और घटना के बाद प्रॉपर्टी रिकवरी में पिछले सालों की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देते हुए अग्रिम राज्यों की सूची में खुद को बनाए रखा। हालांकि, प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध, साइबर क्राइम व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही पुलिस के कई सराहनीय कार्य भी इस साल चर्चा में रहे। 
गौरतलब है कि प्रदेश में बढ़ते अपराध पुलिस के चुनौती बने हुए हैं। साल दर साल ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहीं कई मामलों में पुलिस ने तत्पर्ता दिखाते हुए मामले का खुलासा किया लेकिन बढ़ते आंकड़े पुलिस के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं। जनवरी 2019 से 30 नवंबर 2019 तक सबसे ज्यादा देहरादून में 513 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। जबकि उधम सिंह नगर 262, नैनीताल 185, हरिद्वार 139 में हुई हैं। पूरे राज्य में साल 30 नवंबर 2019 तक नशा तस्करी करने वाले 1362 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।
 उत्तराखंड पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देश अनुसार जुलाई 2019 से सितंबर माह तक चलाए गए अभियान में48646 लोगों के खिलाफ कोर्ट से जारी समन व वारंट की तामील कराई, जबकि  अन्य मामलों में 21423, एमवी एक्ट के तहत 40817, पुलिस एक्ट के तहत 4732, आबकारी अधिनियम के तहत 14736, जुआ खेलने वाले 2360, शस्त्र अधिनियम के तहत 1845 लोगों के खिलाफ कोर्ट के समन तामील किए गये। जिसके हिसाब से राज्य में कुल 1 लाख 34 हजार 559 समन तामील कराए गए। 
अपराध व कानून व्यवस्था के संबंध में महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि साल 2019 विगत वर्षों की तुलना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उसके बावजूद देश के अन्य राज्यों की तुलना पुलिसिंग बेहतरी स्तर से की गई है। जिसका परिणाम बड़े-बड़े मामलों को वर्कआउट करने के साथ प्रॉपर्टी रिकवरी करने में उत्तराखंड तमिलनाडु के बाद दूसरे पायदान का राज्य है। अशोक कुमार के अनुसार चारधाम यात्रा वीवीआईपी मूवमेंट, प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण केदारनाथ यात्रा के साथ-साथ राज्य में अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर बेहतर साबित हुआ है। प्रयास है कि 2020 में भी उत्तराखंड देश के अग्रिम राज्यों की सूची में होगा।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News