Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 31 December 2019

सचिवालय में आग लगने से मची अफरा तफरी ,जान -मॉल का नुकसान नहीं ,आखिर कैसे लगी आग ? जाने

* कमरे में जिस समय आग लगी उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। 
*  दफ्तर के पास से गुजर रहे लोगों ने जब कमरे से धुंआ उठता देखा तो शोर मचाया जिसके बाद लोगों में           अफरा तफरी मच गयी।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। सचिवालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन न्याय विभाग के जरूरी दस्तावेज और सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे कोई बड़ा  नुकसान होने से बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग न्याय विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह के कमरे में लगी। कमरे में जिस समय आग लगी उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
 आग लगने का कारण ऐसी में शाट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी उस समय कमरे में ऐसी चल रहा था लेकिन वहंा कोई कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था। दफ्तर के पास से गुजर रहे लोगों ने जब कमरे से धुंआ उठता देखा तो शोर मचाया जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों  द्वारा सचिवालय परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग करने की कोशिश की गयी लेकिन यह यंत्र बेकार ही साबित हुए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने इस आग पर तत्काल काबू पा लिया जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया। भले ही इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई हो लेकिन सचिवालय जैसे अतिसंवेदनशील और महत्वपूर्ण भवनों में इस तरह की आगजनी की घटना से कई सवाल खड़े हो गये।
 जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है अग्निशमन यंत्रों का काम न करना। जबकि इसके पुख्ता बंदोबस्त यहंा होने जरूरी है। इस अग्निकांड में कमरे में रखा सामान और अन्य जरूरी कागजात जलकर खाक हो गये। अगर दस्तावेजों की अहमियतों के हिसाब से देखा जाये तो यह बड़ा नुकसान कहा जा सकता है। आग न्याय विभाग के कार्यलय में लगी। इससे यह समझा जा सकता है कि इसमें कितने जरूरी दस्तावेज रहे होंगे। अभी इसके बारे मे कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है कि इस अग्निकांड में कौन कौन से दस्तावेज जले है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
वही अभी एक दिन पहले ही pm आवास में भी आग लगने की सुचना आई थी ,जहा 9 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया जा सका। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News