Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 28 December 2019

उत्तराखण्ड की दशा व दिशा में युवाओं की भूमिका को लेकर ‘‘उत्तराखण्ड युवा काॅन्क्लेव-2020’!आखिर क्या है ? जाने

* देव भूमि, वीर भूमि, उद्योग भूमि एवं उत्कृष्ट उत्तराखण्ड थीम पर आधारित इस आयोजन में आयुर्वेद, योग          और हेल्थ-वैलनेस पर भी चर्चा की जायेगी।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विवेकानन्द जयंती के अवसर पर आगामी 11 व 12 जनवरी, 2020 को होने वाले दो दिवसीय ‘‘उत्तराखण्ड युवा काॅन्क्लेव-2020’’ आयोजन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड की दशा व दिशा में युवाओं की भूमिका को लेकर ‘‘उत्तराखण्ड युवा काॅन्क्लेव-2020’’ एक अभिनव प्रयोग है। इस आयोजन में देशभर के टाॅपर्स, रिसर्च स्कालर, युवाओं एवं गणमान्य को आमंत्रित किया जायेगा। रोजगार वर्ष के रूप में मनाने वाला उत्तराखण्ड राज्य इससे विशेष रूप से लाभान्वित होगा। इस आयोजन में भारत के साथ उत्तराखण्ड सस्कृति की विशेष झलक मिलेगी।
देव भूमि, वीर भूमि, उद्योग भूमि एवं उत्कृष्ट उत्तराखण्ड थीम पर आधारित इस आयोजन में आयुर्वेद, योग और हेल्थ-वैलनेस पर भी चर्चा की जायेगी। उत्तराखण्ड युवा काॅन्क्लेव-2020’’ आयोजन में संसदीय स्वरूप में विभिन्न सत्रों में परिचर्चा की जायेगी। परिचर्चा में संस्कृति, मानव संसाधन, उद्योग और अवस्थापना विकास जैसे विषय पर, जी-टू-जी, ग्राउण्ड-टू-गवर्मेंट स्वरूप पर मुख्यमंत्री से सीधा संवाद भी किया जायेगा। ओ.एन.जी.सी. में होने वाले इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ ड्राफ्ट नीति को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनन्द बर्द्धन, अपर सचिव आयुष आनन्द स्वरूप, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री अभय सिंह रावत, जनसम्पर्क अधिकारी मुख्यमंत्री शैलेन्द्र त्यागी, संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा एम.एस.सेमवाल, कुल सचिव उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय डाॅ. माधवी गोस्वामी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. कुमकुम रौंतेला, उप निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. डी.सी.नैनवाल, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा रचना नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।  
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News