Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 9 December 2019

श्री ब्राह्मण सभा ने दिल्ली अग्नि काण्ड में दोषी अधिकारियो के बर्खास्तगी की मांग। आखिर क्यों ? जाने

* दिल्ली अग्निकांड में मारे गए मजदूरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में दिल्ली अग्निकांड में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए श्री अग्रसेन घाट पर गंगा में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि दिल्ली अनाज मण्डी में लगी भीषण आग में 43 मजदूरों की जान चली गयी। अत्यन्त व्यस्त इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लगना प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ दिल्ली सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही रिहाईशी व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चल रही फैक्ट्रीयों में आग व अन्य दुर्घटनाओं से बचाव के संसाधनों की जांच होनी चाहिए। दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज कर नौकरी से बर्खास्त किया जाए। पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मजदूर वर्ग रात दिन कड़ी मेहनत कर अपनी रोजी रोटी कमाता है। ऐसी घटनाएं पूरे परिवार के लिए मुसीबत का सबब बन जाती है।
समाजसेवी विशाल गर्ग व जेपी बड़ोनी ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अनाज मंडी में हुआ अग्निकांड प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मजदूरों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम शासन प्रशासन को अनाज मण्डी में मुहैया कराने चाहिए थे। अग्नि हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवारों को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। इस दौरान आर्यन उपाध्याय, रोहित शर्मा, विक्रम सिंह नाचीज, सचिन कौशिक, दीपक शर्मा, लागूवन महाराज, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।  
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News