Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 17 December 2019

उत्तरखण्ड कांग्रेस कमेटी भंग किये जाने पर आखिर किसका जताया आभार और क्या कहा किशोर उपाध्याय ने ? जाने

कांग्रेसजनों ने “लोकतंत्र बचाओ” का संदेश उत्तराखंड के जन-जन तक पहुँचाया।
* उन्होंने कहा शायद ही कोई दिन रहा हो जब कांग्रेसजन चुप बैठे रहे हों।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून / हरिद्वार। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय  ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग किये जाने पर उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को धन्यबाद देते टिप्पणी करते हुये सभी पूर्व पदाधिकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस में कमेटी को भंग करने की परम्परा नहीं रही है।वैसे तो प्रदेश अध्यक्ष के हटाये जाने के साथ ही कमेटी भंग हो जाती है, लेकिन प्रीतम सिंह ने आज तक उनसे काम लिया, मैं उनका भी धन्यवाद करता हूँ।उन्होंने कहा कि नई कमेटी की घोषणा से स्वतः पूर्व कमेटी भंग हो जाती है, उस प्रक्रिया में कोई आहत महसूस नहीं करता  है।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस 2016 में जिस कठिन दौर से गुज़र रही थी, भाजपा, प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब कांग्रेस सरकार का क़त्ल करने के लिये राफ़ेल से लेकर छुरी, तलवार और कुल्हाड़ा लेकर दौड़ रहे थे, कांग्रेसजनों ने “लोकतंत्र बचाओ” का संदेश उत्तराखंड के जन-जन तक पहुँचाया, सड़क से विधान सभा तक संग्राम जीतने का कार्य किया।11 मन्त्रियों, विधायकों द्वारा पार्टी तोड़ने के बावजूद कोई कांग्रेस परिवार का सदस्य उनके साथ नहीं गया।पंचायतों के चुनाव जीते, उप चुनाव जीते।50 दिन में खुद के संसाधनों से 600से अधिक लोकतंत्र बचाओ के कार्यक्रम किये।
उन्होंने कहाकि जब दिल्ली में 2014 के लोक सभा चुनाव के बाद कोई सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ नहीं उठा रहा था, उत्तराखंड के कांग्रेस जनों ने जंतर-मंतर पर बड़े “ध्यानाकर्षण धरने” का आयोजन किया, गांधी जी की अवधारणा के अनुरूप ग्रामीण कांग्रेस का गठन किया।शायद ही कोई दिन रहा हो जब कांग्रेसजन चुप बैठे रहे हों।
मैं उन सभी साथियों का ऋण मैं कई जन्मों तक नहीं उतार सकता, जिन्होंने संसाधन विहीन प्रदेश कांग्रेस का हर कार्यक्रम सफल किया।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि मैं पुन: उन सभी साथियों का अंतर्मन से पुन:आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News