Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 11 December 2019

कैग रिपोर्ट के बाद त्रिवेंद्र खो चुके सत्ता में बने रहने का हक। आखिर किसने कहा ? जाने

◇कर्ज के ब्याज मामले में मोर्चा पहले ही कर चुका खुलासा।     
◇बाजारू कर्ज मामले में भी सरकार को चेताया था मोर्चा ने।
◇जमीनी एवं प्रशासनिक अनुभव हीनता मामले में मुखिया में फेल।             
◇अपनी नाकामी का ठीकरा फोड़ना चाहते हैं त्रिवेंद्र, अधिकारियों के सर। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
विकास नगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि 2 दिन पहले सी.ए.जी. (कैग) की रिपोर्ट में जिस प्रकार सरकार की वित्तीय अनियमितता सामने आई है,उसके आधार पर सीएम त्रिवेंद्र रावत को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं रह जाता है।                          नेगी ने कहा कि मोर्चा पूर्व में भी लगातार बाजारू कर्ज एवं उसके ब्याज चुकाने के लिए लगातार लिए जा रहे कर्ज तथा सरकार की   ब्यूरोक्रेसी पर लगाम कसने में  नाकामी के बारे में सरकार एवं जनता को आगाह कर चुका है, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया, नतीजा, 2271 करोड का झटका लगा।
आलम यह है कि त्रिवेंद्र आज ब्यूरोक्रेसी पर लगाम कसने में पूरी तरह विफल हो चुके हैं।  नेगी ने कहा कि वर्तमान  समय में प्रदेश आर्थिक रूप से खोखला यानी दिवालिया होने के कगार पर है। प्रदेश के आर्थिक संसाधन लगातार घटते जा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ प्रदेश को लगभग 2500 करोड़ सालाना कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च करने पड़ रहे हैं।  नेगी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया की अदूरदर्शिता एवं हठधर्मिता ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है, जिस कारण उनको सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं रह जाता।  मोर्चा जनता से आग्रह करता है की नींद त्याग कर प्रदेश हित में जागें। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News