Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 11 December 2019

निर्भया के दोषियों को फांसी देने के तैयारी शुरू ! बिहार की बक्सर जेल से मंगवाए गए 10 फंदे ।फांसी को लेकर आखिर क्या कहा साध्वी प्राची ने ? जाने

राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजे जाने के बाद से ही जेल में फांसी की तैयारी शुरू कर दीजाती है।
फांसी के लिए बिहार की बक्सर जेल से 10 फंदे मंगवाए गए। 
जेल प्रशासन ने देश के कई जेलों को पत्र लिखकर उनके जल्लाद के बारे में जानकारी मांगी। 
साध्वी प्राची ने कहा ,निर्भया के हत्यारो को पुरे देश के सामने फांसी दी जाये। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1  हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। हैदराबाद और उन्नाव केस के देश में चहुओर निर्भया के दोषियों को फांसी देने की मांग उठाने लगी है उधर  तिहाड़ जेल नंबर तीन में निर्भया के दोषियों की फांसी की तैयारी शुरू कर दी गई है। फांसी घर की मरम्मत के साथ उसकी साफ सफाई कर दी गई है। अब तिहाड़ जेल प्रशासन को राष्ट्रपति के पास भेजी गयी दोषी विनय शर्मा की दया याचिका के खारिज होने का इंतजार है। जेल अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजे जाने के बाद से ही जेल में दोषी की फांसी की तैयारी शुरू कर दी जाती है। उधर बिहिप की फायर ब्राण्ड नेत्री ने कहा कि निर्भया के हत्यारो को पुरे देश के सामने फांसी दी जाये ,जिससे कि पूरा देश देख सके। 
जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के बाद से तिहाड़ जेल संख्या तीन में स्थित फांसी घर बंद पड़ा था। फांसी घर को कभी-कभार तब ही खोला गया जब कोई विजिटर विशेष अनुमति लेकर इसे देखने आया। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषी की दया याचिका राष्ट्रपति के पास जाने के बाद अब जेल प्रशासन ने उन्हें फांसी पर लटकाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें फांसी घर को तैयार करने से लेकर फांसी का फंदा मंगाने तक की प्रक्रिया शामिल है।  
जेल सूत्रों का कहना है कि पांच दिन पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फांसी घर का मुआयना किया था। उन लोगों ने पाया कि कुछ जगहों पर टूट फूट है तथा वहां गंदगी भी है। विभाग ने टूट फूट की मरम्मत व वहां की साफ-सफाई करवाई। 
उधर जेल अधिकारियों का कहना है कि फांसी के लिए बिहार की बक्सर जेल से 10 फंदे मंगवाए गए हैं। सौ मीटर के एक फंदे की कीमत दस हजार रुपये है। जेल प्रशासन ने देश के कई जेलों को पत्र लिखकर उनके जल्लाद के बारे में जानकारी मांगी है जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सके। 
टीवी की खबरों पर नजर रख रहे हैं दोषी 
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा पाए दोषी लगातार टीवी पर चल रही खबरों पर नजर बनाए हुए हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि टेलीविजन पर चल रही फांसी की खबर को देखकर सभी दोषी सहमे हुए हैं। इस वजह से दोषियों का सुबह शाम मेडिकल कराया जा रहा है। मंडोली जेल से पवन को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किए जाने के बाद से अन्य दोषी भी सहमे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि पवन के तिहाड़ जेल आने के बाद जेल में यह अफवाह फैल गई है कि चारों आरोपियों को एक साथ फांसी दी जाएगी। हालांकि इनके वकील एपी सिंह का कहना है कि उनके पास कानूनी विकल्प बचे हैं। उधर अक्षय ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका दायर की है।  
हम उम्र कैदियों के साथ रखा जा रहा है दोषियों को 
जेल सूत्रों का कहना है कि सभी दोषियों को अलग अलग सेल में रखा गया है। इनके साथ हम उम्र दो-दो कैदियों को रखा गया है। इनके साथ ऐसे कैदियों को रखा गया है जो स्वभाव से उग्र नहीं हैं और उनका व्यवहार अच्छा है। उन कैदियों को इन्हें समझाने-बुझाने के लिए कहा गया है।
रात में नहीं सूर्योदय के साथ दी जाये फांसी 

बिहिप की फायर ब्राण्ड नेत्री साध्वी प्राची ने कहा है कि निर्भया के हत्यारो को रात में फांसी ना दी जाय, बल्कि सूर्योदय के समय और पुरे देश के सामने उन दरिंदो को फांसी दी जाय ,जिससे कि पूरा देश उनकी फांसी जो देख कर कुछ सबक ले सके। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News