Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 10 December 2019

अपराधियों में नहीं रहा पुलिस का खौप ,जेल से छूटते ही छेड़छाड़ के आरोपियों ने लगाई पीड़िता के घर में आग। पढ़े पूरी खबर

घटना के बाद शोहदों से सहमे परिवार ने पूरे मामले में एसपी से शिकायत की।
 पुलिस ने आरोपी किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरदोई। देश में महिलाओ और बच्चियों पर होने वाले अपराध को लेकर सख्ती के वावजूद  मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला यूपी के हरदोई जिले से सामने आया है, जहां दो लड़कियों ने पड़ोस में ही रहने वाले दो किशोरों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।  शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में भी लिया लेकिन जैसे ही दोनों बाहर आए उन्होंने लड़कियों के घर में आग लगा दी।  मामले की शिकायत एसपी से करने के बाद पुलिस ने आरोपी किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा है। 

हरदोई के पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में अपनी फरियाद लेकर अपने पिता के साथ पहुंची दोनों किशोरी कोतवाली देहात के बनियानी पुरवा गांव की रहने वाली हैं।  लड़कियों के परिवार का आरोप है कि इनके पड़ोस में रहने वाले दो किशोर इन लड़कियों को आए दिन स्कूल जाते समय छेड़खानी और अश्लील कमेंट करते हैं।  जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों किशोरों को पकड़ने के बाद रात में छोड़ दिया।  परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस हिरासत से छूटकर आने के बाद आरोपियों ने उनके घर में पड़े छप्पर में आग लगा दी।  जिससे घर में पड़े छप्पर का एक कोना जल गया। 
बच्चियों ने स्कूल जाना छोड़ा
घटना के बाद शोहदों से सहमे परिवार ने पूरे मामले में एसपी से शिकायत की।  जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि शोहदों के डर से बच्चियों ने स्कूल भी जाना बंद कर दिया है।  पिता ने बताया कि स्कूल जाते समय दोनों छेड़खानी करते हैं और फब्तियां कसते हैं।  जिसकी वजह से बच्चियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। 

एक आरोपी पानीपत फरार
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानजय सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला है।  दो बच्चियों के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है।  शिकायत के मुताबिक, दो नाबालिग किशोर फब्तियां कसते हैं।  जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर लाई थी।  परिवार के आश्वासन के बाद उन्हें छोड़ा गया था।  शिकायत मिली है कि छूटने के बाद उन्होंने पीड़िता के घर में आग लगाई है।  इस मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा पानीपत भाग गया है।  मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News