Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 6 December 2019

निर्भया काण्ड : गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी दया याचिका फाइल ,साथ ही किया एक अनुरोध भी। आखिर क्या ? जाने

 गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से दया याचिका को खारिज करने की अनुशंसा भी की है। 
* दिल्ली सरकार पहले ही दोषी की दया याचिका को खारिज कर चुकी है।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह होने के साथ ही रेप पीड़ितों को लेकर नए और चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। एक तरफ सुबह हैदराबाद रेप काण्ड के अभियुक्तों का एनकाउंटर सामने आया वही अब गृह मंत्रालय ने निर्भया गैंगरेप केस के एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका की फाइल राष्ट्रपति को भेज दी है। साथ ही गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से दया याचिका को खारिज करने की अनुशंसा भी की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही साल 2012 में दिल दहलाने वाले निर्भया कांड के एक दोषी की दया याचिका गृह मंत्रालय के पास पहुंची थी। जिसके बाद मंत्रालय ने इस दया याचिका को राष्ट्रपति के पास भेजा है।
बता दें कि दिल्ली सरकार पहले ही दोषी की दया याचिका को खारिज कर चुकी है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। बता दें कि हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर को सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जला दिए जाने की घटना से देशभर में रोष है। 
निर्भया से 16 दिसंबर 2012 को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। बुरी तरह जख्मी युवती की बाद में मौत हो गयी थी। बलात्कार की इस बर्बर घटना के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था और हर जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे। दिल्ली सरकार ने दया याचिका ऐसे वक्त खारिज की है, जब हैदराबाद में पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले के कारण समूचे देश में रोष है। 
महिला सुरक्षा के लिए स्थापित निर्भया फंड को लेकर सरकार की उदासीनता सामने आई है। निर्भया फंड से कुछ राज्यों ने जहां नाममात्र की धनराशि खर्च की तो वहीं कई राज्य विभिन्न मदों में एक भी पाई का उपयोग करने में विफल रहे। हैदराबाद में महिला डॉक्टर से बलात्कार की घटना से देश में उत्पन्न आक्रोश के बीच एक तथ्य यह भी है कि केंद्र सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए गठित निर्भया फंड के पैसे खर्च करने में सभी राज्य विफल रहे और कुछ राज्यों ने तो एक पैसा भी खर्च नहीं किया।
वही हैदराबाद मुठभेड़ के बाद टीवी चैनलों से बातचीत में निर्भया की माँ आशा देवी ने कहा था कि हैदराबाद की बेटी को तो न्याय मिल गया अब हमारी बेटी को भी न्याय मिलना चाहिए।  
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News