Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 31 December 2019

नए साल का जश्न मनाने को औली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ा।आखिर कितनी पहुंची संख्या ? जाने

* थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए औली में एक सप्ताह पूर्व से ही यहां पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे। 
* जोशीमठ से लेकर औली तक होटल और गेस्ट हाउस फुल हैं, इसके अलावा कई अपने टैंट लेकर आए हैं।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
जोशीमठ। नए साल के जश्न के लिए औली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंगलवार सुबह से ही गाड़ियां भर-भर के पर्यटक जोशीमठ पहुंचने लगे। दरअसल कई साल बाद दिसंबर महीने में औली में इतनी अच्छी बर्फबारी हुई है। जिसके चलते इतनी भारी तादात में पर्यटक यहां पहुंचे हैं। वहां से रोपवे और सड़क मार्ग से औली पहुंचने के लिए उत्साहित पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रही। 
दोपहर तक करीब छह हजार पर्यटक औली पहुंच चुके थे। जोशीमठ से औली तक हर तरफ पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। औली के अलावा आसपास के अन्य पर्यटन स्थल सभी पर्यटकों से भरे रहे। थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए औली में एक सप्ताह पूर्व से ही यहां पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे। लेकिन मंगलवार को तो पर्यटक हजारों की संख्या में पहुंच गए। 
स्थिति यह थी कि शाम तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को नए वर्ष पर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी चमोली स्वाति भदौरिया ने औली पहुंच कर वह की व्यवस्थाओ का जायजा भी लिया। 
औली पहुंचकर वहां का नजारा देखकर पर्यटक प्रफुलित नजर नजर आ रहे। पर्यटकों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जोशीमठ से लेकर औली तक सभी होटल और गेस्ट हाउस फुल हैं, इसके अलावा कई अपने टैंट लेकर आए हैं। 
रोपवे से औली पहुंचने के लिए सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पूरे दिन वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहा। कई ऐसे पर्यटक भी थे जो पैदल ही जोशीमठ से औली पहुंच रहे थे। सहायक पर्यटन अधिकारी हीरा लाल आर्य का कहना है कि मंगलवार को औली में छह हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। कई पर्यटक पैदल ही प्रकृति का आंनद लेते हुये औली पहुंच रहे हैं। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News