Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 31 December 2019

वर्ष 2019 भाजपा के जिए उपलब्धियों भरा रहाः अजय भट्ट, आखिर पार्टी की सदस्य संख्या बढ़कर कितनी हुई ? जाने

* कांग्रेस रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती है, इसलिए विरोध कर रही है।
*  पार्टी ने पहली बार लोकसभा की पांचों सीटों को लगातार दोबारा जीतने का श्रेय हासिल किया।  
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून शरणार्थियों के लिए है। लेकिन कांग्रेस रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती है, इसलिए विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 भाजपा संगठन और सरकार के जिए उपलब्धियों भरा रहा। पार्टी द्वारा 26 लाख सदस्य बनाए गए। केंद्र से राज्य को 20 हजार करोड़ से भी ज्यादा बाह्य साहयतायित योजनाएं मिली।  
बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि साल 2019 बीजेपी के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा। पार्टी ने पहली बार लोकसभा की पांचों सीटों को लगातार दोबारा जीतने का श्रेय हासिल किया। नगर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, सहकारिता चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की। पार्टी ने राज्य में 13 में से 11 जिला पंचायतों पर कब्जा जमाया। सात में से पांच नगर निगम भाजपा ने जीते। अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 26 लाख हो गई है। आने वाले साल में इसमें और इजाफा होगा। 
उन्होंने कहा कि पार्टी ने 250 में से 230 मंडल गठित कर दिए हैं। केंद्र से राज्य को 20 हजार करोड़ से भी ज्यादा बाह्य साहयतायित योजनाएं मिली। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून शरणार्थियों के लिए है। लेकिन कांग्रेस रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती है, इसलिए विरोध कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा विपक्ष को बेनकाब करेगी। विपक्ष इस मुद्दे पर गैरजिम्मेदार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एनआरसी व सीएए में बड़ा अंतर है। पत्रकार वार्ता में पार्टी के मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन, दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मीडिया सहप्रमुख शादाब शम्स, बलजीत सोनी आदि उपस्थित रहे।   
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News