Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 16 December 2019

बर्फ से ढकी सफेद पहाडियों को देख नैनीताल पहुंचे सैलानी उल्लासित नजर आये। आखिर क्यों ? जाने

* नैनीताल व उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम के पहले हिमपात के बाद पहाडियों में अभी भी बर्फ की सफेद    चादर बिछी हुई है।
* किलबरी, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, बारापत्थर, स्नोव्यू आदि स्थानों में पहुंच कर सैलानियों ने जमकर                  फोटोग्राफी की। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नैनीताल। रविवार को नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में सुबह धूप निकलने के साथ ही बर्फ से ढकी सफेद पहाडियों को देख नैनीताल पहुंचे सैलानी उल्लासित नजर आये। इसके बाद आसमान में बादल छाने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। बीते दिनों नैनीताल व उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम के पहले हिमपात के बाद पहाडियों में अभी भी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। रविवार को अवकाश के चलते नैनीताल में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। किलबरी, हिमालय दर्शन व पंगूट में सैलानी पैदल पहुंचे। 
इधर स्नोव्यू क्षेत्र सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की चादर बिछी रही। उधर किलबरी, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, बारापत्थर, स्नोव्यू आदि स्थानों में पहुंच कर सैलानियों ने जमकर फोटोग्राफी की। इन स्थानों में एक फीट तक बर्फ गिरने से सड़के काफी खतरनाक बनी हुई थी। वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंगूट मार्ग के किलबरी बैंड में वाहनों का आवाजाही भी रोक दी गई थी। लोनिवि की मशीनें व कर्मचारी पंगूट व स्नोव्यू मार्ग में जमी बर्फ को हटा कर यातायात सुचारू कर रहे हैं।
 पर्यटक को हिमालय दर्शन, किलबरी, स्नोव्यू, टिफिनटॉप तथा अयारपाटा आदि स्थलों में भी पहुंचे। बर्फबारी की वजह से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी लेकिन नैनीताल के पर्यटन व्यवसाइयों के लिए यह बर्फबारी किसी सौगत से कम नहीं हुई। बर्फबारी के बाद से नैनीताल के पर्यटन कारोबार में भी एकाएक उछाल आ गया। नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों नैना पीक, टिफिनटाप, स्नोव्यू, किलबरी, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, बिड़ला आदि क्षेत्रों में करीब एक फीट तक बर्फ गिरी। बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद बीते दिवस दोपहर बाद से ही पर्यटकों का नैनीताल आने का क्रम जारी हो गया था लेकिन रविवार की सुबह से ही पर्यटकों का मानो भीड़ नैनीताल में उमड़ आया। नैनीताल से सटे जिलों से भी काफी संख्या में लोग नैनीताल पहुंचे।
 अधिकांश पर्यटक अपने वाहनों से ही नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने गए, वहीं कुछ पर्यटकों ने शहर से ही टैक्सी आदि लेकर बर्फबारी देखने पहुंचे। नैनीताल की सड़कों में फिर जाम की स्थिति बन गई, इस दौरान जाम खुलवाने को पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर रामगढ़, गागर, भटेलिया, धारी, पहाड़पानी, खपराड़, मुक्तेश्वर, पदमपुरी सहित अन्य स्थानों के निचले हिस्सों में वर्षा व ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी होने से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मार्ग वाहनों के लिए खतरनाक बने हुए है। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 10 तथा न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दूसरी ओर नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह की मानें तो झील का जल स्तर छह फीट पर स्थिर रहा।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News